Friday, April 17, 2026

​🌸'सबकुछ' जानने का भ्रम और मौन का सत्य/The Illusion of 'Knowing All' and the Truth of Silence🌸

'सबकुछ' जानने का भ्रम और मौन का सत्य

​"बहुत कम लोग जानते हैं कि वे बहुत कम जानते हैं,

यहाँ तो सभी का है दावा कि 'सबकुछ हम जानते हैं'।


​चुपचाप रह जाए ये बात अहंकार को गवारा ही नहीं,

बड़बड़ाते रहते हैं हम भी तो दिन-रात कहाँ मानते हैं।


​कभी सवाल करते हैं तो कभी जवाब लेकर आते हैं,

दिमाग के पुर्जे अपने आप को साबित करना चाहते हैं।


​बोल-बोलकर सुनाते हैं सबको किताब-ए-दिल साहिब!

'निःशब्द' मौन हो जाएं ये जज्बात भी कहाँ मानते हैं।।"

✍️'निःशब्द' की कलम से💕

🌸🌺🌸🌺🌸🌺🌸🌺🌸🌺🌸🌺

"​मेरे प्रिय पाठकों,

​नमस्ते!🙏

​आज मन के कुछ उलझे हुए धागों को शब्दों में पिरोकर आपके सामने रखा है। हम अक्सर 'सबकुछ जान लेने' की दौड़ में इतने मसरूफ हो जाते हैं कि यह भूल जाते हैं कि असली ज्ञान तो शायद उस मौन में है जिसे हम सुनना ही नहीं चाहते। आज की इस उपरोक्त कविता के मूल में यही भाव है।

दोस्तों! ​इसी वैचारिक मंथन के बीच, मेरे पास आप सभी के लिए एक विशेष सूचना भी है। मेरे ब्लॉग '✍️निःशब्द की कलम से' पर कल से एक नई पौराणिक कहानी की पाँच भागों की शृंखला शुरू होने जा रही है—"श्रेष्ठता की परीक्षा"

इसमें जहाँ हम देवराज इंद्र, असुरराज विरोचन और दो महान ऋषियों—विश्वामित्र और कण्व के माध्यम से 'शक्ति' और 'सेवा' के अद्भुत द्वंद को देखेंगे और परखेंगे। यह सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि हमारे सद्भाव एवं अहं को परखने की एक महत्वपूर्ण कसौटी या दृष्टांत भी है।

​मैं चाहती हूँ कि आप इस यात्रा में मेरे साथ जुड़ें रहें। आपकी राय, आपकी टिप्पणियाँ और आपके सुझाव मेरे लिए अनमोल हैं। आपका हर एक शब्द मुझे बेहतर लिखने की प्रेरणा देगा। तो मिलते हैं कल, एक नई शुरुआत के साथ!

​आपकी, 'निःशब्द'

<◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆>

🌸🌺🌸🌺🌸🌺🌸🌺🌸🌺🌸🌺

<◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆>​

The Illusion of 'Knowing All' and the Truth of Silence

​"Very few people know how little they actually know,

Here, everyone claims that "we know everything."


​The ego cannot tolerate that this truth remains silent,

We, too, keep chattering day and night; we just don't listen.


​Sometimes we bring questions, sometimes we bring answers,

The gears of the mind constantly strive to prove themselves.

We read the book of our heart aloud to everyone, O Master!

Even these emotions refuse to embrace 'Nishabd' (silence).

​✍️Pen by 'Nishabd'💕

🌸🌺🌸🌺🌸🌺🌸🌺🌸🌺🌸🌺

My Dear Readers!

Namaste!🙏

​Today, I have presented before you some tangled threads of my mind woven into words. In the race to 'know everything,' we often get so busy that we forget that true knowledge perhaps lies in the silence we refuse to hear. This very sentiment is at the core of today’s poem.

​Friends! Amidst this philosophical reflection, I also have special news for all of you. Starting tomorrow, a new five-part mythological story series—"The Test of Superiority"—will begin on my blog, '✍️Nishabd Ki Kalam Se.'

​In this series, we will witness and examine the extraordinary conflict between 'Power' and 'Service' through Lord Indra, Asura King Virochan, and two great sages—Vishwamitra and Kanva. This is not just a story, but an important test and example to evaluate our own harmony and ego.

​I want you to stay connected with me on this journey. Your opinions, comments, and suggestions are priceless to me. Your every word will inspire me to write better. So, see you tomorrow with a new beginning!

​Yours, 'Nishabd'

🌸🌺🌸🌺🌸🌺🌸🌺🌸🌺🌸🌺

Next Recommendation:

Indian Folklore: Start your journey through the unsolved mysteries of Chandangarh and the saga of Princess Suvarna here:

​🔗 Episodes 1 to 11 available now (and upcoming episodes too): https://meetu2nishabd.blogspot.com/2026/03/princess-suvarna.html

No comments:

Post a Comment

🪴"मनीप्लांट के बहाने से: भाग-२/By Way of the Money Plant: Episode- 2"🪴

​विषय: मौन रिश्तों की अहमियत और उनका निश्छल संग 🪴 ​ मैं अक्सर पानी के जार में लगे उस मनीप्लांट को खामोशी से निहारती रहती हूँ।...