Friday, May 1, 2026

🪴"मनीप्लांट के बहाने से: भाग-२/By Way of the Money Plant: Episode- 2"🪴

​विषय: मौन रिश्तों की अहमियत और उनका निश्छल संग 🪴
मैं अक्सर पानी के जार में लगे उस मनीप्लांट को खामोशी से निहारती रहती हूँ। कभी-कभी महसूस होता है कि जितना मैं उसे देखती हूँ, उससे कहीं ज्यादा वह मुझे देखता है; बस जताता नहीं है।
(An English translation is available at the end of the article.)
​हम सबकी ज़िंदगी में ऐसे 'मनीप्लांट' सरीखे कुछ लोग हमेशा होते हैं—अलग-अलग रिश्तों और अलग-अलग नामों के साथ। वे हर पल हमारा साथ देते हैं, लेकिन कभी इसका प्रदर्शन नहीं करते। हम अपनी उलझनों और भागदौड़ में इतने मशगूल होते हैं कि उनकी उपस्थिति पर ध्यान ही नहीं देते। सच तो यह है कि हम उनके खामोश साथ को तब तक अहमियत नहीं देते, जब तक ज़िंदगी कोई ज़ोर की ठोकर मारकर हमें उनसे दूर नहीं कर देती। जब उनका साथ छूट जाता है, तब एहसास होता है कि वे हमारी कितनी ही अनकही ज़रूरतों और कमियों को अपनी खामोश मौजूदगी से धीरे से भर दिया करते थे।

​अक्सर ऐसे मौन-मददगार हमारी सबसे अधिक मदद कर रहे होते हैं, परंतु हमारा घमंड ही हमें समय रहते उनकी आवश्यकता स्वीकारने नहीं देता। कभी-कभी उनका प्रत्यक्ष या भौतिक लाभ हमें नहीं दिखता और हम उन्हें अपने जीवन पर बोझ या रुकावट मानने लगते हैं, लेकिन क्या उनका साथ होना ही पर्याप्त नहीं है? वे हमारे एकांत को शोर से नहीं भरते, लेकिन उसे 'अकेलेपन' में बदलने से तो अवश्य बचा लेते हैं।

​क्या ऐसा कोई दोस्त या साथी कीमती नहीं है, जो आपकी ज़िंदगी का एक भी कोना घेरे बिना आपके कई सूने कोनों को चुपके से भर देता हो? उनका चुप रहना चाहे स्वभाव हो या मजबूरी, यही उनकी खूबी है और यही वह खासियत है जो आपको उनसे जोड़े रखती है। ज़रा सोचिए, यदि वे प्रशंसा नहीं कर रहे, तो वे कोई शिकायत भी तो नहीं कर रहे। याद रहे, शब्दों में विचार तो समा सकते हैं, पर भावनाएँ नहीं। भावनाएँ तो अक्सर खामोशी के लिफाफे में ही सुरक्षित रहती हैं।
मेरा अनुभव कहता है कि चीख-चिल्लाकर अपना आप जताने वाले लोग अक्सर अंदर से बेहद अकेले होते हैं। वे अकेले इसलिए नहीं होते कि कोई उनके साथ नहीं है, बल्कि इसलिए होते हैं क्योंकि वे 'साथ अपनी शर्तों पर' चाहते हैं। जब ऐसा नहीं होता, तो वे चीख-चिल्लाकर अपना खालीपन दर्शाते हैं या शायद खुद को भरा हुआ दिखाने की कोशिश करके अपने आपको ही तसल्ली दे रहे होते हैं या शायद छल रहे होते हैं।

​पर मनीप्लांट जैसे लोग बस मौन और शांत हरी-भरी मुस्कान लेकर मिलते हैं। अब हमें अपना खामोश साथी 'मौन' या 'नीरस' लग सकता है, पर उसका साथ बोलता है—बस हम सुन नहीं पाते। हमारे कान बाहरी दुनिया के और खुद के फैलाए शोर में इतने व्यस्त होते हैं कि हम उस सूक्ष्म संगीत को अनसुना कर देते हैं। लेकिन जब वह नहीं होता, तब उसके 'ना होने' का सन्नाटा हमें बुरी तरह कचोटता है, और यही इस बात का प्रमाण है कि उसकी खामोशी में भी एक आवाज़ थी, जिसे बस हमने सुना नहीं।
​अब इस मनीप्लांट के नन्हे पौधे को ही लीजिए; देखा जाए तो यह कुछ नहीं करता, बोलता तक नहीं, पर यदि कोई मेरी खिड़की बंद कर दे, तो मुझे इसकी कमी तुरंत महसूस होने लगती है।
​अंत में बस इतना ही कहूँगी—अपनी ज़िंदगी में मौजूद इन 'मनीप्लांट' सरीखे साथियों को पहचानें, उन्हें स्वीकार करें और उन्हें उनके हिस्से की स्नेह की नमी दें। इससे पहले कि वे आपका साथ छोड़ दें और आपको उनकी अनुपस्थिति खलने लगे, उन्हें अपना लें। यूँ भी उन्हें आपसे बहुत कुछ नहीं चाहिए, बस उनकी जड़ों को आपके प्यार और कद्र की थोड़ी सी नमी मिलती रहे, तो वे लहलहाते रहते हैं। वे किसी के हिस्से की नमी छीनना नहीं चाहते और न ही किसी की नमी को देखकर ईर्ष्यालु होते हैं। वे बस हौले से मुस्कुरा देते हैं और अपने हिस्से की नमी की उम्मीद करते रहते हैं। उन्हें वो मिल जाए तो हमेशा आपकी ज़िंदगी को मौन मुस्कान देते रहेंगे, वरना एक दिन वे चुपके से आपकी ज़िंदगी से ओझल हो जाएंगे और आपको अपना ऋणी (कर्ज़दार) बना जाएंगे। फिर कभी जब आप उनकी कमी महसूस करेंगे, तो वे आपको अपनी अनुपस्थिति का भी वैसे ही अहसास करा देंगे, जैसा कि गुलज़ार साहब ने कहा है:
​"ख़ुश्बू जैसे लोग मिले अफसानों में,
एक पुराना ख़त खोला अनजाने में॥"

आज ही अपने आसपास मौजूद इन मनीप्लांट सरीखे अपनो को खोजें और उन रिश्तों की जड़ों को थोड़ी सी अपने स्नेह की नमी देकर सुरक्षित और पोषित कर लें... इससे पहले कि देर हो जाए।

​मित्रों! आज बस इतना ही, फिर मिलेंगे 'मनीप्लांट के बहाने से' के अगले अंक में कुछ नए अहसासों के साथ... तब तक के लिए खुश रहिए और अपनों के प्रति आभारी रहिए, यही जीवन का सच्चा सुख और रस है। धन्यवाद! 🙏💕
(क्रमशः...)🪴
•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•

विशेष सूचना:

​अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो आप इस श्रृंखला का पिछला भाग यहाँ पढ़ सकते हैं:

👉 [मनीप्लांट के बहाने से: भाग-1]

​मेरे द्वारा लिखे गए अन्य लेख, लोककथा आधारित डिजिटल उपन्यास 'राजकुमारी सुवर्णा' और ऋषि विश्वामित्र एवं मेनका की महान कथा 'श्रेष्ठता की परीक्षा' के संपूर्ण अंक पढ़ने के लिए मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है।

ब्लॉग लिंक: [निःशब्द की कलम से]

​धन्यवाद...🙏💕

°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°

​✍️ 'निःशब्द' की कलम से
🖌️तस्वीरें जैमिनी की सहायता से निर्मित
🌱🌷🌱🌷🌱🌷🌱🌷🌱🌷🌱

Subject: The Importance of Silent Relationships and Their Pure Companionship 🪴
I often gaze silently at that moneyplant kept in a glass jar. Sometimes I feel that as much as I look at it, it looks at me even more; it just doesn't express it.
​In all our lives, there are always some 'moneyplant-like' people—in different relationships and with different names. They support us every moment but never make a show of it. We are so engrossed in our complications and the rat race that we don't even notice their presence. The truth is, we don't value their silent companionship until life deals a heavy blow and moves us away from them. When their support is gone, we realize how they used to silently fill so many of our unspoken needs and shortcomings with their quiet presence.

​Often, these silent helpers are aiding us the most, but our ego prevents us from accepting their necessity in time. Sometimes we don't see any direct or material benefit from them and start considering them a burden or a hindrance in our lives—but isn't their mere presence enough? They don't fill our solitude with noise, but they certainly save it from turning into 'loneliness.'

​Is a friend or partner not precious who, without occupying a single corner of your life, quietly fills many of your empty spaces? Whether their silence is their nature or a necessity, it is their virtue, and this very quality keeps you connected to them. 

Just think, if they aren't praising you, they aren't complaining either. Remember, thoughts can be contained in words, but emotions cannot. Emotions often remain safe within the envelope of silence.

​My experience says that people who assert themselves by shouting are often very lonely inside. They aren't lonely because no one is with them, but because they want 'companionship on their own terms.' When that doesn't happen, they show their emptiness by shouting, or perhaps try to reassure or deceive themselves by attempting to appear 'full.'

​But moneyplant-like people meet you with just a silent, calm, and lush green smile. Now, our silent companion might seem 'mute' or 'dull' to us, but their presence speaks—we just fail to hear it. Our ears are so busy with the noise of the outside world and the clamor we create ourselves that we ignore that subtle music. But when they aren't there, the silence of their 'absence' stings us badly, and this is proof that there was a voice in their silence too, we just didn't listen.

​Take this little moneyplant, for instance; if you look at it, it does nothing, doesn't even speak, but if someone closes my window, I immediately begin to feel its absence.
​In the end, I would only say—recognize these 'moneyplant-like' companions in your life, accept them, and give them their share of the moisture of affection. Adopt them before they leave you and you start missing their presence. Anyway, they don't want much from you; if the roots just keep getting a little moisture of your love and appreciation, they keep flourishing. They don't want to snatch anyone else's share of moisture, nor are they envious of others. They just smile gently and keep hoping for their share of moisture. If they get that, they will always keep giving a silent smile to your life; otherwise, one day they will quietly vanish, leaving you as their debtor. Then, whenever you feel their absence, they will make you realize it in the same way, as Gulzar Sahab has said:
​"People like fragrance were found in stories,
An old letter was opened unknowingly."
Today itself, find those moneyplant-like loved ones around you and secure and nourish the roots of those relationships with a little moisture of your affection... before it’s too late.

Friends! That’s all for today. We will meet again in the next edition of 'Moneypant Ke Bahane Se' with some new feelings... until then, stay happy and be grateful to your loved ones—this is the true joy and essence of life. Thank you! 🙏💕
(To be continued...)🪴
°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°

Special Mention:

​If you enjoyed this article, you can read the previous part of this series here:

👉 [Moneypant Ke Bahane Se: Part 1]

​To read more articles like this, or my folklore-based digital novel 'Princess Suvarna' and the epic saga of Sage Vishwamitra and Menaka, ​'The Test of Excellence' (Full 10 Episodes), please visit my blog.

Blog Link: [By the Pen of Nishabd]

​Thank you... 🙏💕

°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°•°

​✍️From the pen of 'Nishabd'
🖌️ Images created with the assistance of Gemini

Thursday, April 30, 2026

🍂सूखे नीम के पत्ते और नीली स्याही/Dried Neem Leaves and Blue Ink🍂

🍂"नीम के पत्तों से सहेजी गई यादें"🍂
🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂

पुराणों जैसा अनुभव सहेज कर...
ये ज़िंदगी की किताब... 
एक दिन पुरानी हो जानी है... ऐ दोस्त!

तुम बस पुराने पड़ते पीले पन्नों के बीच... चंद नमकीन यादों को... लाल रिबन लगाकर सहेज देना
ताकि कभी चाय की मीठी चुस्कियों के बीच.... काम आ सकें वो चंद नमकीन यादें....

हम भी कान्हा से मोरपंख उधार लेकर...
नीलकंठी स्याही में डुबोकर...
जीवन की किताब के एक कोने में... 
नीम की सूखी पत्तियों सा... 
नन्हा सा हस्ताक्षर कर जाएंगे ...

उम्मीद है, अक्षरों में सिमटी दास्तानें फीकी नहीं हो सकेंगी कभी....
ना कुतर सकेगा समय का कीट एक भी पृष्ठ स्नेहभरा...

नजर के चश्मे सा 'निःशब्द' हर शब्द बिना बोले कहेंगे तुमसे... 
तुम सुन लेना चश्मे की डंडियाँ अपने कानों पर टिकाकर.... 
वैसे ही जैसे पहले किसी ने सुनी थी... वैसे ही जैसे फिर कोई सुनेगा....।।

✍️‘निःशब्द’ की कलम से
🖌️तस्वीर जेमिनी की सहायता से निर्मित

<★★★★★★★★★★★★★>
ऋषि विश्वामित्र एवं अप्सरा मेनका की अमर गाथा को नए अंदाज में पढ़ें... "श्रेष्ठता की परीक्षा"  नाम से पाँच एपीसोड और दो भाषाओं(हिंदी-इंग्लिश) में... हिन्दी: भाग-१  भाग-२  भाग-३  भाग-४  भाग-५
<★★★★★★★★★★★★★>

🍂"Dried Neem Leaves and Blue Ink"🍂
🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂

Preserving Memories Like Ancient Scriptures
​Life’s ledger, though rich with ancient wisdom,
Is bound to wither one day, my friend!

​But you—just press those salty memories between the yellowing pages,
Tying them with a silken red ribbon...

So they may serve as a savor,
Amidst the sweet sips of tea on a quiet afternoon.

​And I, borrowing a peacock feather from Krishna,
Drenched in the deep ink of the Blue-Necked God,
Shall leave a tiny signature in a corner of life’s book...

Quietly, like a dried Neem leaf.
​I hope these tales, etched in alphabets, never fade,
Nor the moth of Time ever gnaw at a single page of love.

​Like a pair of spectacles, 'Nishabd' (The Silent One) will speak every word without a sound...

Just listen—resting the temples of those glasses upon your ears,
Just as someone heard it once... just as someone will hear it again.

<★★★★★★★★★★★★★>
Read the timeless saga of Sage Vishwamitra and the Apsara Menaka in a fresh new style... Titled "​The Test of Excellence" presented across five episodes and in two languages ​​(Hindi and English)... English: Part-1 | Part-2 | Part-3 | Part-4 | Part-5
<★★★★★★★★★★★★★>

✍️Pen by ‘Nishabd
🖌️ Image created with the assistance of Gemini
🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃

'Suvarana: The Saga' Episode - 16

The Revelation of the Sage

Previously: The blindfold over Princess Suvarna’s eyes has plunged the entire royal palace into deep concern. The King and Queen are distressed, yet they haven't been able to ask the Princess anything openly when suddenly, a summons arrives from the Royal Preceptor, Acharya Saraswatinandan. Is this summons a mere coincidence? Or some divine influence of the Royal Preceptor? Now, further...

🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀

​The royal couple reached the guest house and found the chamber in complete solitude. The preceptor was standing near the vatayan (window), looking outside, his facial expression extremely grave. 

The King and Queen offered their respectful salutations (pranam). Raising both hands, the preceptor gave his blessings and walked toward his seat with a steady, solemn gait.

​The preceptor was an elderly scholar named ‘Shri Saraswatinandan Acharya.’ Acharya-shri had a dusky complexion; he kept a long white beard and always wore white robes. His deep, insightful eyes gave his personality a distinct dignity. Previously, his mentor was the family preceptor of this royal household, but before passing, he had handed over this responsibility to Acharya-shri, inspiring him to fulfill it faithfully. There was a secret reason behind this, of which the royal family was still unaware, but perhaps the time had come for the veil to be lifted from the mystery.

​Sitting on the seat, the preceptor gestured for the royal couple to sit as well. Once they were seated, he spoke in a steady, grave voice, "Is all well, Rajan? There seems to be some commotion in the palace!"

​The King joined his hands respectfully and said, "It is your grace, Revered One! Today, this commotion is due to a sudden decision by the Princess; we are coming from there."

​The preceptor spoke calmly, "The Princess has tied a blindfold over her eyes, and that is why you are worried?"

​The King said in astonishment, "The Respected One has received the news already! We haven't been able to find the reason for it yet. The friends told the Maharani that the Princess is telling no one, and when asked, she stopped them by making them swear an oath. If you permit, should we call her here? She has been sharing her heart's feelings with you since childhood. We feel she has more trust and unwavering faith in you than in us, therefore..."

​The preceptor raised his hand, stopping the Maharaja mid-sentence, and said, "There is no need for that, Rajan! This is the 'Written Fate' (Vidhi ka Vidhan) for the Princess... neither of you should worry."

​The Queen’s eyes filled with tears. With a bit of hesitation, she joined her hands and said, "Gurudev! Your words must be true, but I am a mother. Ever since I saw that blindfold on her eyes, my heart has been sinking. Why has my child chosen such a dark path without any reason? And in such a state, her future...!" The Queen sobbed, and the Maharaja’s eyes also turned moist.

​The preceptor remained silent. A few moments passed in wordless silence. When the Queen composed herself slightly, she apologized, saying, "Forgive me, Gurudev! The mind of a Queen holds complete faith and devotion in you, but a mother’s heart cannot rest on mere assurance."

​The preceptor said with a slight, sweet smile, "But daughter, I haven't given any assurance yet."

​The Maharaja said, "Gurudev, you said, ‘This is the Written Fate for the Princess,’ what does that mean? Did you know that something like this was going to happen?" Hearing this, the Queen also started and looked at the preceptor with wonder and questioning eyes.

​The preceptor took a deep breath and began to speak, "Yes, Rajan! I knew, and my Guru knew too. But it was not appropriate to say anything before the time was right. Come, let me tell you an ancient tale; listen to it carefully..."

​"Once, in a dense forest, a pair of birds lived on a massive tree. On a freezing winter night, a tired traveler came to stay under that very tree. He was shivering. Those birds living on the tree accepted him as their guest and arranged a bonfire for him with their tiny strength. When they realized that their guest was hungry and they couldn't gather food in the thick darkness of the night, taking a harsh decision, both of them threw themselves into the flames of that bonfire, so that the traveler could use their bodies to satisfy his hunger." (Hearing this, the Queen put her hand over her mouth in shock).

The preceptor continued, "That night, those birds saved the traveler’s life by sacrificing themselves. But that traveler kept thinking all night—why did those birds take such a suicidal step? That question always haunted him. He sought the answer from many sages and ascetics, but found no satisfaction. Finally, he reached the refuge of our worshipful Gurudev, the late Nityanand Maharaj ji. Gurudev explained the essence of those birds to him and told him what had actually happened that night..." (After this, the preceptor narrated the entire story of Gaura and the sparrow in detail).

​After finishing the story, the Guru became silent for a few moments and sank into deep reflection with his head bowed. The royal couple was also speechless. 

After a few moments, when the preceptor raised his head, tears were floating in his eyes. The King and Queen were stunned to see this. Before they could say anything, Gurudev composed himself. Now his eyes held no tears, but the same familiar gravity. 

He spoke in a steady voice, "Do you know, Rajan, that traveler was me! Back then I was not like this... I was an ordinary youth who cared for nothing, but the selfless sacrifice of those birds changed my entire philosophy of life. When I heard that saga from Gurudev's lips, it felt as if he were present there himself. At that very moment, all my worldly attachments were destroyed, and I became detached."

​The preceptor took another deep breath and said with a faint smile, "You will be greatly astonished to know that the same virtuous sparrow has been born as your daughter. You might remember, I had previously hinted regarding her fear of fire, that it has a deep connection with her past life." While saying this, the preceptor’s smile deepened. The King and Queen were dumbfounded, looking sometimes at Gurudev and sometimes at each other.

'To be continued....'

🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀

In the next part: "That traveler was me!"—this confession by the preceptor has pulled the ground from beneath the King and Queen’s feet. The self-sacrifice of a sparrow and the renunciation of a traveler—how is Suvarna’s destiny linked to the preceptor’s past? Will the parents be able to accept this 'divine' truth of their daughter? The layers of the mystery are yet to unfold further... Don't forget to read the next exciting episode of Suvarna!

(Episode: 15)

🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃

New to Suvarna's journey?

If you haven't started this epic saga yet, begin here to experience the mystery from the very first episode:

👉 [Suvarna: The Saga - Episode 1]

🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃

✍️ From the pen of ‘Nishabd

🖌️ Images created with the assistance of Gemini, ChatGPT, & Copilot

राजकुमारी सुवर्णा: भाग- १६

ऋषि का रहस्योद्घाटन​

पिछले भाग में आपने पढ़ा: राजकुमारी सुवर्णा की आँखों पर बंधी पट्टी ने पूरे राजमहल को चिंता में डाल दिया है। महाराज और महारानी व्याकुल हैं, किंतु वे कुमारी से खुलकर कुछ पूछ भी नहीं पाए कि तभी कुलगुरु आचार्य सरस्वतीनंदन का बुलावा आ जाता है। क्या यह बुलावा संयोग है? कुलगुरु का कोई दिव्य प्रभाव? अब आगे... (भाग: १५)
 🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀   
    
राज-दम्पति अतिथि-भवन पहुँचे और देखा कि कक्ष में पूर्ण एकांत था। कुलगुरु वातायन (खिड़की) के निकट खड़े बाहर देख रहे थे, उनकी मुख-मुद्रा अत्यधिक गंभीर थी। राजा-रानी ने कुलगुरु को सविनय प्रणाम किया। कुलगुरु ने दोनों हाथ उठाकर आशीर्वाद दिया और धीर-गंभीर चाल से आसन की ओर बढ़ चले।
​कुलगुरु एक वयोवृद्ध विद्वान थे, जिनका नाम था— ‘श्री सरस्वतीनंदन आचार्य’। आचार्यश्री का वर्ण साँवला था; वे लंबी सफेद दाढ़ी रखते थे और सदैव श्वेत वस्त्र धारण करते थे। उनकी गहरी और दृष्टिपूर्ण आँखें उनके व्यक्तित्व को एक विशिष्ट गरिमा प्रदान करती थीं। पूर्व में उनके गुरु इस राजपरिवार के कुलगुरु थे, किंतु मृत्यु पूर्व उन्होंने यह दायित्व आचार्यश्री को सौंप दिया था और उन्हें निष्ठापूर्वक इसके निर्वहन की प्रेरणा दी थी। इसके पीछे एक गुप्त कारण भी था, जिससे राजपरिवार अब तक अनभिज्ञ था, किंतु शायद अब वह समय आ गया था कि रहस्य से पर्दा उठे।

​आसन पर बैठते हुए कुलगुरु ने राज-दम्पति को भी बैठने का संकेत किया। उनके बैठ जाने पर वे धीर-गंभीर स्वर में बोले, “सब कुशल तो है न राजन्? महल में कुछ हलचल प्रतीत होती है!”

​राजा ने हाथ जोड़कर आदरपूर्वक कहा, “आपकी कृपा है, श्रद्धेय! आज यह हलचल कुमारी के एक आकस्मिक निर्णय को लेकर मची है, हम वहीं से आ रहे हैं।”
​कुलगुरु शांत भाव से बोले, “कुमारी ने आँखों पर पट्टी बाँध ली है, इसलिए चिंतित हो?”

​राजा विस्मित होकर बोले, “आदरणीय को भी सूचना मिल गई! हम अभी तक इसका कारण ज्ञात नहीं कर पाए हैं। महारानी को सखियों ने बताया कि कुमारी किसी को कुछ नहीं बता रही और पूछने पर उन्हें सौगंध देकर रोक दिया है। आपकी अनुमति हो तो उसे यहीं बुलाएँ? वह बचपन से ही आपको अपने हृदय की बात बताती रही है। हमें आभास होता है कि हमसे अधिक आप पर उसका विश्वास और अटल श्रद्धा है, इसलिए...”

​कुलगुरु ने हाथ उठाकर महाराज को बीच में ही रोका और बोले, “इसकी आवश्यकता नहीं है राजन्! यही कुमारी के लिए 'विधि का विधान' है... आप दोनों चिंतित न हों।”
रानी की आँखें भर आईं। वे किंचित संकोच के साथ हाथ जोड़कर बोलीं, “गुरुदेव! आपका कथन अवश्य ही सत्य होगा, किंतु मैं एक माता हूँ। जब से उसकी आँखों पर वह पट्टी देखी है, हृदय बैठा जा रहा है। अकारण ही मेरी बच्ची ने यह कैसा अंधकारमय मार्ग चुन लिया है? और ऐसे में उसका भविष्य...!” रानी सिसक पड़ीं और महाराज की आँखें भी नम हो गईं।
​कुलगुरु मौन रहे। कुछ क्षण निशब्द बीत गए। जब रानी थोड़ी संयत हुईं, तो क्षमा माँगते हुए बोलीं, “क्षमा करें गुरुदेव! एक रानी का मन तो आप पर पूर्ण विश्वास और श्रद्धा रखता है, किंतु माँ का हृदय किसी आश्वासन पर ठहर नहीं पा रहा।”

​कुलगुरु ने तनिक मधुर मुस्कान के साथ कहा, “किंतु पुत्री, अभी तो मैंने कोई आश्वासन दिया ही कहाँ है?”

​महाराज बोले, “गुरुदेव, आपने कहा कि ‘कुमारी के लिए यही विधि का विधान है’, इसका क्या अर्थ है? क्या आप जानते थे कि ऐसा कुछ होने वाला है?” यह सुनकर रानी भी चौंक उठीं और कुलगुरु की ओर विस्मय और प्रश्नवाचक दृष्टि से देखने लगीं।

​कुलगुरु ने एक गहरी श्वास ली और कहना प्रारंभ किया, “हाँ राजन्! मैं जानता था और मेरे गुरु भी जानते थे। किंतु समय से पूर्व कुछ भी कहना उचित न था। चलिए, मैं आपको एक प्राचीन कथा सुनाता हूँ, इसे ध्यान से श्रवण करें...”
​“किसी समय एक सघन वन में, एक विशाल वृक्ष पर पक्षियों का एक जोड़ा रहता था। एक ठिठुरती शीत ऋतु की रात्रि में, एक थका-हारा पथिक उसी वृक्ष के नीचे आ ठहरा। वह थर-थर काँप रहा था। वृक्ष पर रहने वाले उन परिंदों ने उसे अपना अतिथि स्वीकार किया और अपनी नन्हीं सामर्थ्य से उसके लिए अलाव की व्यवस्था की। जब उन्हें भान हुआ कि उनका अतिथि भूखा है और रात्रि के उस सघन अंधकार में वे उसके लिए भोजन नहीं जुटा सकते, तब एक कठोर निर्णय लेकर उन दोनों ने स्वयं को उस अलाव की अग्नि में झोंक दिया, ताकि पथिक उनके देह को क्षुधा शांत करने हेतु उपयोग कर सके।” (यह सुनकर रानी ने सहमकर मुख पर हाथ रख लिया)।
​कुलगुरु आगे बोले, “उस रात्रि उन पक्षियों ने आत्म-बलिदान देकर उस पथिक के प्राणों की रक्षा की। किंतु वह पथिक रात भर यही सोचता रहा कि उन पक्षियों ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया? वह प्रश्न उसे सदैव कचोटता रहता। उसने अनेक साधु-संतों और तपस्वियों से इसका उत्तर माँगा, परंतु उसे कहीं से भी संतोषजनक उत्तर न मिला। अंततः वह हमारे पूज्य गुरुदेव स्वर्गीय नित्यानंद महाराज जी की शरण में पहुँचा। गुरुदेव ने उसे उन पक्षियों का मर्म समझाया और बताया कि उस रात वास्तव में क्या घटित हुआ था...” (इसके पश्चात कुलगुरु ने गौरा-गौरैया की वह संपूर्ण कथा विस्तार से सुनाई)।

कथा सुनाकर गुरुदेव कुछ क्षणों के लिए मौन हो गए और सिर झुकाकर गहन चिंतन में डूब गए। राज-दम्पति भी अवाक् थे। कुछ पल पश्चात जब कुलगुरु ने सिर उठाया, तो उनकी आँखों में अश्रु तैर रहे थे। राजा-रानी यह देखकर दंग रह गए। इससे पूर्व कि वे कुछ कहते, गुरुदेव ने स्वयं को संभाल लिया। अब उनकी आँखों में आँसू नहीं, बल्कि वही चिर-परिचित गंभीरता थी। वे धीर स्वर में बोले, “जानते हो राजन्, वह पथिक मैं ही था! तब मैं ऐसा नहीं था... मैं एक साधारण युवक था जिसे किसी बात की परवाह न थी, किंतु उन पक्षियों के निस्वार्थ बलिदान ने मेरा जीवन-दर्शन ही बदल दिया। गुरुदेव के मुख से जब मैंने वही गाथा सुनी, तो मुझे आभास हुआ जैसे वे स्वयं वहां उपस्थित थे। उसी क्षण मेरे भीतर का सारा संसार-राग नष्ट हो गया और मैं विरक्त हो उठा।”

​कुलगुरु ने पुनः एक गहरी श्वास ली और मंद मुस्कान के साथ बोले, “तुम्हें यह जानकर अत्यधिक विस्मय होगा कि वह पुण्यात्मा गौरैया ही तुम्हारी पुत्री के रूप में जन्मी है। तुम्हें स्मरण होगा, मैंने पूर्व में ही उसकी अग्नि-भय के संबंध में संकेत दिया था कि इसका गहरा नाता उसके पूर्वजन्म से है।” यह बताते हुए कुलगुरु की मुस्कान और भी गहरी हो गई। राजा-रानी हतप्रभ होकर कभी गुरुदेव को, तो कभी एक-दूसरे को देख रहे थे।  
    'क्रमशः'
🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀

    अगले भाग में: "वह पथिक मैं ही था!"—कुलगुरु के इस स्वीकारोक्ति ने राजा-रानी के पैरों तले ज़मीन खिसका दी है। एक गौरैया का आत्म-बलिदान और एक पथिक का सन्यास—कैसे जुड़ी है सुवर्णा की नियति कुलगुरु के अतीत से? क्या माता-पिता अपनी पुत्री के इस 'अलौकिक' सत्य को स्वीकार कर पाएंगे? रहस्य की परतें अभी और खुलनी बाकी हैं...
​सुवर्णा का अगला रोमांचक अंक पढ़ना न भूलें!
🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃
क्या आप सुवर्णा की इस यात्रा से नए जुड़े हैं?
अगर आपने अभी तक इस शानदार गाथा की शुरुआत नहीं की है, तो यहीं से शुरू करें और पहले ही एपिसोड से इसके रहस्य का अनुभव करें:
🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃

✍️‘निःशब्द’ की कलम से
🖌️तस्वीरें जैमिनी, चैटजीपीटी  & कोपिलॉट की सहायता से निर्मित

"No one knows Triyacharitra" (An Indian Folk Tale)

No one knows Triyacharitra

Friend's! This story is a classic Indian folk tale, the kind people used to share while huddled around a bonfire on chilly winter nights for entertainment.

🌾🌻🌾🌻🌾🌻🌾🌻🌾🌻🌾

The Tale Begins:

Once upon a time, in a small village, lived a farmer couple. Though they were childless, they shared a bond of profound love. The husband was simple-hearted and naive, while the wife was exceptionally sharp and intelligent. Their days were filled with harmony and joy.

​One day, while chatting with friends in the village, the husband heard a new word: 'Triyacharitra' (the enigmatic nature or 'character' of a woman). Intrigued, he asked for its meaning, but his friends only mocked his innocence. Feeling dejected and slightly embarrassed, he returned home.

​As usual, his wife served his favorite meal with love, but he sat down to eat with a heavy heart. His sharp-witted wife immediately sensed something was wrong. She asked, "What happened? Is the food not to your liking, or is something else troubling you? Why the long face?"

After some initial hesitation, he eventually gave in to her persistence and confessed everything. Internally, the wife smiled at her husband's simplicity but remained composed.

He asked, "Do you know what 'Triyacharitra' means?"

​"Yes, I do," she replied calmly.

​Delighted, he said, "Then explain it to me!"

​With a playful glint in her eyes, she teased, "Shall I tell you about it, or would you like me to show you?"

​The innocent farmer replied, "If you just tell me, I might not fully grasp it. If you can show me, then please do, so I can understand it well."

​"Fine," she said. "I will show you someday. Now rest, while I finish my chores."

But the husband insisted, "Why wait? Show me now!"

​Laughing, she replied, "Patience! This isn't a dance performance I can just start on a whim. It’s 'Triyacharitra.' I promise, I will show you soon."

​Trusting his wife’s word, he let the matter drop. A couple of days passed, and he grew busy with his fields and bullocks. One day, the wife went to the local market and secretly bought a fine fish, hiding it from her husband. That night, through casual conversation, she found out which field he planned to plow the next morning. Once he was fast asleep, she crept out to that very field and buried the fish deep in the soil.

The next morning began like any other. The farmer headed to his fields with his plow and bullocks, while his wife tended to the household chores. As he was plowing, the blade struck the spot where the fish was buried, and it popped right out of the soil. The farmer was stunned. "What on earth is this?" But as soon as he picked it up, he danced with joy, for he absolutely loved eating fish. 

Leaving his plow and bullocks behind, he rushed home and shouted for his wife, "Listen! Look what I’ve found!"
​Hearing his voice, the wife knew exactly what had happened. However, putting on a look of feigned annoyance, she said, "What great treasure have you found that you’ve come jumping home? I haven't even started cooking yet!"

​The farmer replied, "You can cook later! Look, I found a fish in the field. Cook this today, and we’ll enjoy it together when I return."

​Pretending to be pleased, the wife said, "Alright, I'll cook it. But go back to the field first! You've left the bullocks unattended; if they run off, you'll be searching for them all day. Just because of a little fish, you can't even keep your feet on the ground!"

​"Why shouldn't I be happy?" the farmer retorted. "It’s been so long since I've had fish. You went to the market yesterday but didn't even think of bringing one for me. Now I’m going back to the bullocks, make sure you cook it perfectly!"

With that, he left, and his wife headed to the kitchen.

​After cooking the fish, she hid it away completely and scrubbed the kitchen so clean that not even a faint scent remained. However, she tucked two small pieces into her clothing. At noon, the farmer returned, dreaming of the delicious meal awaiting him. He bathed and sat down to eat, but his wife served the usual simple fare—the fish was nowhere to be seen.

​The farmer asked, "What's this? You didn't serve the fish! You silly woman, did you forget?"

​His wife widened her eyes in confusion. "Fish? What fish?"

T​he farmer said, "Stop teasing, I’m starving! Serve the fish quickly."

​Annoyed, she snapped, "Why do you keep going on about fish? Where would I get a fish to cook for you?"

​The farmer shouted, "Where did it come from? I brought it from the field myself this morning!"

​The wife replied, "Have you lost your mind? How on earth could anyone find a fish in a plowed field?"

​The farmer’s temper flared. "Watch it, or I'll strike you! You must want to eat it all yourself. You’ve never behaved like this before, what’s gotten into you today?"

​His wife sighed, "There you go again! Since when do fish grow in fields? The sun must have gotten to your head and scrambled your brain!"

The farmer finally lost all control and lunged at his wife. She dashed out of the house, screaming at the top of her lungs, "Help! Someone help! My husband has lost his mind! He’s talking nonsense and trying to kill me! I am ruined!"

Hearing the commotion, the villagers gathered. When the furious farmer tried to strike her, the neighbors stepped in and restrained him.

​"I brought a fish from the field!" the farmer pleaded desperately.

But his wife retorted, "Since when did fish start growing in plowed fields?"

The villagers agreed with her logic, and the poor farmer began to look genuinely insane in their eyes. To prevent any harm, they tied him to a wooden pillar. The wife sat nearby, sobbing quietly.


​As the villagers began to head back to their homes, she discreetly pulled out the hidden pieces of fish from her saree and started eating them right in front of her husband.

​"Look! Look! She’s eating the fish right in front of me!" the farmer yelled. The villagers turned back instantly, but by then, the wife’s hands were empty.

She broke into fresh tears, crying, "He sees fish everywhere! Oh, what will become of me?"

Annoyed by his repeated outbursts, the villagers left for good.

​The wife repeated the trick. Exhausted and defeated, the farmer's eyes welled up. "Why are you doing this to me? I always thought you were so kind,"

he whispered.

​Seeing her husband in tears, the wife's heart finally melted. She quickly untied the ropes and wiped her own tears. "Wasn't it you who wanted to see 'Triyacharitra'?" she asked softly.

​The farmer was stunned. "What? So this was it?"

​She laughed, "Yes, my dear innocent husband! To prove that something 'is' when it 'isn't,' and to prove that something 'isn't' when it clearly 'is'—that is the essence of Triyacharitra. Do you understand now?"

The farmer held his head in his hands and sighed, "Yes, I understand completely! Now, please swear that you will never show me 'Triyacharitra' ever again!"

​They both burst into laughter and lived happily ever after.

🌾🌻🌾🌻🌾🌻🌾🌻🌾🌻🌾

​Note to Readers:

Friends, how did you like this folk tale? Don't forget to share your thoughts in the comments! Thank you.

[If you would like to read this story in 'हिन्दी' click here.]

✍️ From the pen of ‘Nishabd

🖌️ Images created with the assistance of Gemini

"त्रियाचरित जाने नहि कोई" (एक लोककथा)

'त्रियाचरित जाने नहि कोई"

दोस्तों! यह कहानी एक लोककथा है। जैसी कि पहले के समय में भारतीय ग्रामीण लोग मनोरंजन हेतु जाड़े के दिनों में अलाव तापते हुए या गर्मियों की रातों में सुनते-सुनाते थे।

🌾🌻🌾🌻🌾🌻🌾🌻🌾🌻🌾

किसी समय एक गाँव में एक किसान दंपति रहते थे। उनकी कोई संतान नहीं थी, पर दोनों में अगाध प्रेम था। पति स्वभाव से बहुत सीधा और भोला था, जबकि पत्नी अत्यंत समझदार और बु‌द्धिमती थी। दोनों के दिन बड़े प्रेम और हँसी-खुशी से कट रहे थे।

एक दिन पति ने गाँव में किसी मित्र से एक शब्द सुना 'त्रियाचरित्र'। उसके लिए यह नया शब्द था। जब उसने इसका अर्थ पूछा, तो मित्र उसका मज़ाक उड़ाने लगे। वह थोड़ा निराश और शर्मिदा सा घर लौट आया। घर पर पत्नी ने रोज़ की भाँति उसकी पसंद का भोजन बड़े प्रेम से परोसा, किंतु वह अनमना सा खाने बैठा। पत्नी तुरंत ताड़ गई कि कुछ गड़बड़ है।

वह बोली, "क्या हुआ? खाना अच्छा नहीं बना क्या? या कुछ और बात है... यह मुँह क्यों लटका रखा है?"

पहले तो पति ने टालमटोल की, लेकिन पत्नी अडिग रही, "मैं तुम्हें जानती हूँ, कुछ तो बात है।"

आखिर पति ने बता ही दिया। मन ही मन पत्नी को अपने भोले पति पर हँसी आई, पर वह चुप रही।

पति ने पूछा, "क्या तू जानती है कि 'त्रियाचरित्र' क्या होता है?"

पत्नी बोली. "हाँ, जानती हूँ।"

पति खुश होकर बोला, "फिर तू ही मुझे समझा दे।"

पत्नी ने ठिठोली करते हुए कहा, "कहकर सुना दूँ या करके दिखा दूँ?"

बेचारा भोला पति बोला, "कहकर सुनाएगी तो शायद कम समझ पाऊँगा। तू करके दिखा सकती है तो करके ही दिखा, ताकि अच्छे से समझ लूँ।"

पत्नी बोली, "अच्छा, किसी दिन दिखा दूँगी। अब आराम करो, मैं भी खा-पीकर दूसरे काम निपटा लूँ।"

पति ने ज़िद की, "अब तू लगी नखरे करने! अभी क्यों नहीं दिखाती?"

पत्नी ने हँसकर कहा, "अरे, यह कोई नाच थोड़ी है जो अभी नाचकर दिखा दूँ! 'त्रियाचरित्र' है. सब्र करो। वादा करती हूँ, जरूर दिखा दूँगी।"

पति को विश्वास था कि उसकी पत्नी कभी झूठ नहीं बोलती. इसलिए वह मान गया। एक-दो दिन बीत गए और पति अपने खेतों और बैलों के काम में वह बात भूल भी गया। अगले दिन पति को बताकर पत्नी हाट-बाज़ार गई। वहाँ से घरेलू सामान के साथ वह एक बढ़िया सी मछली भी ले आई और उसे पति से छिपाकर रख दिया। रात को बातों-बातों में उसने जान लिया कि कल पति कौन सा खेत जोतने वाला है। 

जब पति सो गया, तो वह चुपके से उसी खेत में गई और मिट्टी खोदकर मछली दबा आई।

अगले दिन सुबह सब सामान्य था। किसान हल-बैल लेकर खेत चला गया और पत्नी अपनी गृहस्थी सँभालने में लग गई। उधर खेत जोतते समय जब हल मछली के पास पहुँचा, तो मिट्टी के साथ मछली भी बाहर उभर आई। किसान चौंक गया, "यह क्या है?" लेकिन जैसे ही उसने मछली हाथ में उठाई, वह खुशी से झूम उठा, क्योंकि उसे मछली खाना बहुत प्रिय था। 

वह हल-बैल वहीं छोड़कर खुशी-खुशी घर की ओर भागा और ज़ोर से पत्नी को आवाज़ लगाई, "अरी सुनती हो! देखो, मैं क्या लाया हूँ!"

पत्नी तो आवाज सुनकर ही सब समझ गई, लेकिन बनावटी झुंझलाहट दिखाते हुए बोली, "ऐसा क्या लाल मिल गया जो कूदते हुए घर आ गए? अभी तो मैंने खाना भी नहीं बनाया है।"

किसान बोला, "खाना अब बना लेना, देख मुझे खेत में मछली मिली है। आज यही बनाना, जब लौदूँगा तो दोनों साथ बैठकर खाएंगे।"

पत्नी भी दिखाने के लिए खुश होते हुए बोली, "हाँ-हाँ, बना दूँगी। पहले जाकर खेत देखो, बैलों को यों ही खड़ा कर आए हो, कहीं भाग गए तो ढूँढ़ते फिरोगे। ज़रा सी मछली क्या मिल गई, पैर ज़मीन पर नहीं पड़ रहे!"

किसान ने कहा, "क्यों न खुश होऊँ? बड़े दिनों बाद मछली खाऊँगा। कल तू हाट गई थी पर तुझसे यह भी न हुआ कि मेरे लिए मछली ले आती। अब जाता हूँ बैलों के पास, तू मछली खूब अच्छे से बनाना।" कहकर किसान चला गया और पत्नी मछली पकाने रसोई में चली गई।

मछली पकाने के बाद उसने पूरी पकी पकाई मछली छिपाकर रख दी और रसोई को ऐसा झाड़-पोंछकर साफ किया कि मछली की गंध तक न रहे। अलबत्ता, उसने मछली के दो टुकड़े अपने कपड़ों में छिपा लिए। दोपहर में किसान मछली खाने की कल्पना करता हुआ खुशी-खुशी लौटा और नहा-धोकर खाने बैठा। पत्नी ने रोज़ की तरह सादा खाना परोसा, पर मछली नदारद थी।

किसान बोला, "यह क्या? तूने मछली तो दी ही नहीं! बावरी, भूल गई क्या?"

पत्नी ने हैरानी से आँखें फैलाई, "मछली? कौन सी मछली?"

किसान बोला, "देख ठिठोली मत कर, बड़ी भूख लगी है। जल्दी से मछली परोस दे।"

पत्नी ने झुंझलाकर कहा, "क्या मछली मछली लगा रखी है? कहाँ से आई मछली जो बना दूँ?"

किसान चिल्लाया, "कहाँ से आई? अरे, मैं ही तो सुबह खेत से लाया था!"

पत्नी बोली, "बावरे हो गए हो क्या? भला खेत में मछली कहाँ से मिलेगी जो तुम मुझे दे गए थे?"

किसान का पारा चढ़ गया, "देख मैं मार दूँगा! तू जरूर सारी अकेले खाना चाहती है। पहले तो तूने ऐसा कभी नहीं किया, आज क्या हो गया?"

पत्नी बोली, "फिर वही बात! भला खेत में मछली होती है? जरूर तुम्हें धूप लग गई है जो दिमाग फिर गया है।"

अब किसान आपे से बाहर हो गया और पत्नी को मारने झपटा। पत्नी घर के बाहर भागी और शोर मचाने लगी, "हाय देखो! मेरे पति को कुछ हो गया है, अनाप-शनाप बोल रहे हैं और मुझे मारना चाहते हैं। मैं तो बर्बाद हो गई!" गाँव वाले जुट गए। किसान गुस्से में उसे मारने दौड़ा, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया।

किसान कहता, "मैं खेत से मछली लाया था," और पत्नी कहती, "भला खेत में मछली कब से उगने लगी?"

गाँव वालों को पत्नी की बात सही लगी और किसान पागल लगने लगा। उन्होंने किसान को खंभे से बाँध दिया। पत्नी सुबकती रही। जब लोग अपने घरों को लौटने लगे, तो पत्नी ने चुपके से साड़ी में छिपे मछली के टुकड़े निकाले और पति को दिखाकर खाने लगी।


किसान चिल्लाया, "देखो देखो! मुझे दिखाकर मछली खा रही है!" लोग मुड़े, तो पत्नी के हाथ में कुछ न था और वह फिर से रोने लगी, "इन्हें हर जगह मछली ही दिख रही है, हाय मेरा क्या होगा!"

लोग झुंझलाकर चले गए। पत्नी ने फिर वही किया। थक-हारकर किसान रुआँसा हो गया और बोला, "तू मेरे साथ ऐसा क्यों कर रही है? मैं तो तुझे कितना भला समझता था।"

पति को रोता देख पत्नी का दिल पिघल गया। उसने रस्सी खोल दी और आँसू पोंछते हुए बोली, "तुम्हें ही तो 'त्रियाचरित्र' देखना था!"

किसान चौंका, "हैं! तो यह त्रियाचरित्र था?"

पत्नी हँसी, "हाँ भोले बलम! जो है उसे 'नहीं' और जो नहीं है उसे 'है' सिद्ध कर देना ही त्रियाचरित्र है। अब समझे?"

किसान सिर पकड़कर बैठ गया और बोला, "हाँ मेरी माँ, समझ गया! अब कसम खा ले कि फिर कभी मुझे त्रियाचरित्र नहीं दिखाएगी।"

दोनों हँसने लगे और फिर खुशी-खुशी रहने लगे।

🌾🌻🌾🌻🌾🌻🌾🌻🌾🌻🌾

नोट- दोस्तों! कहानी कैसी लगी कमेंट में बताना न भूलें...! 

[अगर आप ये कहानी 'English' में पढ़ना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।]

✍️‘निःशब्द’ की कलम से

🖌️तस्वीरें जैमिनी और नैनो बनाना की सहायता से निर्मित

धन्यवाद...🙏


Wednesday, April 29, 2026

The Leaves of Memory/ यादें भी झरती हैं कभी

यादें भी झरती हैं कभी
पतझड़ के सूखे पत्तों सी...
यादें भी झरती हैं कभी...

​इक ज़रा खुल जाए ख्यालों का दर,
मन के सूने आँगन में बिखर सी जाती हैं...
फैल जाती हैं घर के हर इक कोने में, साहिब!
और हर ओर आहटों से बुलाती सी हैं।
फिर समेटते रहते हैं हम... खुद अपने आप को,
और उठाते रहते हैं... यादों के खड़खड़ाते पत्ते।

हर बार कदम बढ़ाते हुए... बस यही एक डर सा रहता है,
कि कहीं कुचल न जाए कोई याद नाजुक पत्ते जैसी।

​साँसों की नमी नहीं होती उनमें,
फिर भी ज़िंदा सी महसूस होती रहती हैं।
हथेलियों में रखकर मसल दो अगर उनको,
तो बेआवाज़ टूटकर बिखर जाती हैं।

​टूटकर गिरते पत्तों की आवाज़ सुनो जो कभी 'निःशब्द’,
किसी वीरान हवेली से... इक सर्द चीख सी उभरी हो जैसे।
अपने गुज़र जाने का गम है इनको,
या किसी के बिछड़ जाने का दर्द बसा है इनमें?
​हरा-भरा रक्त बहा था जिनमें, साहिब!
देखो तो, वे नसें पीली पड़ गई कैसी।

यादें मौसमों के संग आती-जाती हैं,
लेकिन मौसम गुजर जाने पर भी... रुक जाती हैं कभी।
​मन के किसी उमस भरे कोने में साहिब!
अजब सी घुटन छोड़ जाती हैं।

हर बार पतझड़ के इस मौसम में,
माज़ी के कतरों के जैसी...
'निःशब्द' यादें भी झरती हैं कभी।
​पतझड़ के सूखे पत्तों सी...
यादें भी झरती हैं कभी,
यादें भी झरती हैं कभी।।

✍️'निःशब्द' की कलम से...

[ऋषि विश्वामित्र एवं अप्सरा देवी मेनका की कहानी को पढ़िए, नए अंदाज में... श्रेष्ठता की परीक्षा: भाग- १ यहाँ पढ़ें...💐]
🍁🍂🍁🍂🍁🍂🍁🍂🍁🍂

The Leaves of Memory
​Like the withered leaves of autumn...
Memories, too, fall sometimes.
If the door of thoughts happens to creak open,
They scatter across the silent courtyard of the heart...
Spreading into every corner of the house, Sahib!

Calling out from all directions, like lingering echoes.
​Then we spend our time gathering... our own selves,
Picking up the rustling leaves of memories.

With every step I take... a faint fear remains,
Lest a memory, fragile as a leaf, be crushed beneath.
​No moisture of breath remains in them,

Yet, they feel somewhat alive.
If you crush them within your palms,
They shatter into pieces, soundlessly.

​If you ever listen to the sound of falling leaves, 'Nishabd’,
It’s as if a cold shriek has emerged... from a desolate mansion.
Do they mourn their own passing,
Or is it the pain of parting that dwells within them?
​Those in which once flowed vibrant green blood, Sahib!

Look how those veins have turned sallow now.
Memories come and go with the seasons,

Yet, long after the season has passed... they linger still.
​In some sweltering corner of the heart, Sahib!

They leave behind a strange suffocating haze.
In every season of autumn,
Like fragments of the bygone past...

'Nishabd' memories, too, fall sometimes.
​Like the withered leaves of autumn...
Memories, too, fall sometimes.

✍️Pen by 'Nishabd'

[Read the story of Sage Vishwamitra and the celestial nymph Menaka—in a fresh new style... Read ​The Test of Excellence: Part- 1 here... 💐]
🍁🍂🍁🍂🍁🍂🍁🍂🍁🍂

🪴"मनीप्लांट के बहाने से: भाग- १/By Way of the Money Plant: Episode- 1"🪴

विषय: सहिष्णुता, सामंजस्य और दृष्टिकोण का संतुलन
भाग-१ / Episode- 1
​हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लेख पढ़ा, जिसमें 'तुलसी' के औषधीय गुणों, धार्मिक महत्व और वैज्ञानिक उपयोगिता की बड़ी सुंदर व्याख्या की गई थी। पढ़कर अच्छा लगा, लेकिन लेख के समापन की एक पंक्ति मन में खटक गई। लेखक ने लिखा था— "अपने घरों से मनीप्लांट हटाकर तुलसी लगाएँ।"

​यह पढ़कर मन में एक सवाल उठा—भला तुलसी लगाने के लिए मनीप्लांट को हटाना क्यों आवश्यक है? आखिर तुलसी की प्रशंसा करने के बाद मनीप्लांट को 'चपत' लगाना इतना जरूरी क्यों लगा? क्या हम किसी एक की श्रेष्ठता सिद्ध करने के लिए दूसरे को नीचा दिखाए बिना नहीं रह सकते?
​शायद यह हमारी मानवीय प्रवृत्ति या कहें कि एक 'मानसिक आदत' बन गई है कि हम किसी की उपयोगिता को तभी मान्यता देते हैं, जब हम किसी अन्य को अनुपयोगी सिद्ध कर दें। हम कंगूरे की ऊंचाई की तो प्रशंसा करते हैं, पर उसकी नींव को 'जमीन में गड़ी' होने के कारण निम्न मान लेते हैं। हम भूल जाते हैं कि सबसे मजबूत और श्रेष्ठ ईंट नींव में ही लगाई जाती है, ताकि वह ऊपर के कंगूरे के अस्तित्व और सौंदर्य को संभाल सके।

तुलसी का महत्व निर्विवाद है। वह वैज्ञानिक रूप से ऑक्सीजन का अक्षय स्रोत है और आध्यात्मिक रूप से हमारी 'माता' और संस्कारों का अटूट हिस्सा। हर घर, विशेषकर हिंदू घरों में उसका होना गौरव की बात है। लेकिन इसके लिए किसी अन्य पौधे को 'बेघर' करने की बात करना कहाँ तक तर्कसंगत है? यह कहना कि "तुलसी लगाओ, मनीप्लांट नहीं", एक संकुचित सोच का परिचायक है। 
अरे! दोनों लगाइए, प्रकृति के आँगन में सबका स्वागत है।

​मुझे तो तुलसी और मनीप्लांट का रिश्ता घर के बुजुर्गों और बच्चों जैसा लगता है। क्या हम माता-पिता का सम्मान करने के लिए बच्चों को घर से बाहर कर देते हैं? बिल्कुल नहीं। स्नेह और आदर, दोनों के लिए दिल में अलग-अलग और सुरक्षित जगह होती है। वास्तव में, स्नेह और आदर एक ही सिक्के के दो पहलू हैं—बड़ों के प्रति उमड़े तो वही स्नेह 'आदर' बन जाता है और छोटों के लिए वही आदर 'स्नेह' बनकर छलकता है। सोचकर देखिए, क्या ये दोनों एक नहीं हैं?
​मेरे घर में भी तुलसी है, जिसकी हम श्रद्धा से पूजा करते हैं। साथ ही, कमरे की खिड़की से झांकता एक नन्हा मनीप्लांट भी है। वह कोई धार्मिक फल नहीं देता, न ही अपने नाम के अनुरूप उस पर 'पैसे' फलते हैं, पर यकीन मानिए, उसकी वह बेल और उसकी हरियाली मन को असीम सुकून देती है।

​शायद आप सोच रहे होंगे कि मैं तुलसी और मनीप्लांट की यह तुलना क्यों कर रही हूँ? दरअसल, यह बात केवल पौधों की नहीं है; यह बात समाज में घटती सहिष्णुता, सामंजस्य और संतुलन की है। आज हम हर जगह—चाहे वह अमीर-गरीब हो, रूप-रंग हो, जाति-धर्म हो या लिंग—सिर्फ अपने 'अहं' की तुष्टि के लिए एक को ऊँचा और दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ में लगे हैं।
​शायद हम किसी भी चीज को उसके मौलिक गुणों से पहचानना भूल गए हैं। किसी भी वस्तु की वास्तविक पहचान उसके अपने गुण-अवगुण ही होते हैं और उसी से उसकी उपयोगिता सिद्ध होती है। अब यह तो बेतुका तर्क होगा कि "सेब सेहत के लिए अच्छा है, इसलिए आम मत खाओ।" आखिर कोई श्रेष्ठ है तो वह अपने गुणों से ही पहचाना जाएगा और किसी की उपेक्षा भी उसके ही दोषों के कारण होगी, न कि किसी की तुलना की वजह से।

​ईश्वर की इस विशाल सृष्टि में अगर बरगद और पीपल का महत्व है, तो नन्हीं घास की भी अपनी उपयोगिता है। तुलना तो केवल 'बतंगड़' बनाने का जरिया है। किसी भी जीव या वस्तु में सिर्फ़ अच्छाई या सिर्फ़ बुराई नहीं होती; यह तो हमारे दृष्टिकोण का दोष है कि हम क्या देखना चाहते हैं।

​जीवन में संतुलन के लिए प्रकाश और छाया, दोनों को समझना ज़रूरी है। अगर आप सिर्फ़ 'अच्छाई' को देखेंगे, तो दुनिया की चालाकी आपको ठग लेगी; और अगर सिर्फ़ 'बुराई' को खोजेंगे, तो आप अच्छाई के वरदानों से वंचित रह जाएंगे। अच्छाई हमें 'प्रेरणा' देती है, तो बुराई हमें 'सबक' सिखाती है।
​मनीप्लांट को हम सिर्फ़ इसलिए क्यों त्याग दें क्योंकि वह हमारी 'आस्था' का केंद्र नहीं है? एक व्यावहारिक और सफल जीवन के लिए संतुलित दृष्टिकोण अनिवार्य है।
​सार यही है: अच्छाई को देखिए और सीख लीजिए, बुराई को देखिए और सबक लीजिए। हर चीज की पहचान उसके अपने गुणों से कीजिए, न कि किसी दूसरे को कमतर आँक कर।

​आज के लिए इतना ही, फिर मिलेंगे 'मनीप्लांट के बहाने से' के अगले अंक में...😊
​आपका दिन शुभ हो...🙏💕
​✍️ 'निःशब्द' की कलम से
🖌️तस्वीर जिम(जैमिनी) की सहायता से निर्मित
(क्रमशः...)
🌳🌱🌳🌱🌳🌱🌳🌱🌳🌱🌳

By Way of the Money Plant (Part-1)
Subject: Tolerance, Harmony, and the Balance of Perspective
​Recently, I read an article on social media that beautifully explained the medicinal properties, religious significance, and scientific utility of the 'Tulsi' (Holy Basil) plant. It was an enlightening read, but the closing sentence left a bitter taste in my mouth. The author wrote— "Remove the Money Plant from your homes and plant Tulsi instead."

​Reading this, a question arose in my mind—why is it necessary to remove a Money Plant to plant Tulsi? Why did the author find it necessary to disparage the Money Plant after praising the Tulsi? Can we not establish the greatness of one without belittling the other?
​Perhaps it has become our human tendency, or rather a 'mental habit,' to recognize someone's utility only when we prove someone else useless. We admire the height of a pinnacle but look down upon the foundation because it is 'buried in the ground.' We forget that the strongest and finest bricks are laid in the foundation so that they can support the existence and beauty of the pinnacle above.

​The importance of Tulsi is indisputable. Scientifically, it is a source of oxygen, and spiritually, it is our 'Mother' and an inseparable part of our values. Its presence in every home, especially Hindu households, is a matter of pride. But is it logical to talk about making another plant 'homeless' for this? To say "Plant Tulsi, not Money Plant" is a sign of narrow thinking.

Nature’s courtyard is vast enough to welcome everyone!
​To me, the relationship between Tulsi and Money Plant feels like that of elders and children in a family. Do we cast out the children to show respect to the parents? Not at all. There is a separate and secure place in the heart for both affection and respect. In fact, affection and respect are two sides of the same coin—when directed toward elders, affection becomes 'respect,' and for the young, that same respect flows as 'affection.' Think about it, are they not one?
​In my home, too, there is a Tulsi plant that we worship with devotion. Along with it, there is a tiny Money Plant peeking from the room’s window. It doesn't yield any religious fruit, nor does 'money' grow on it as its name suggests, but believe me, its vine and its greenery provide an immense sense of peace.
​You might be wondering why I am making this 'futile' comparison between Tulsi and Money Plant. Actually, it's not just about plants; it’s about the declining tolerance, harmony, and balance in society. 
Today, everywhere—be it rich or poor, appearance, caste, religion, or gender—we are in a race to show one as superior and the other as inferior just to satisfy our 'ego.'

​Perhaps we have forgotten to recognize things by their own inherent qualities. The real identity of anything lies in its own virtues and flaws, which determine its utility. It would be an absurd argument to say, "Apples are good for health, so don't eat mangoes." Ultimately, excellence is recognized by its own merits, and neglect occurs due to one's own flaws, not because of a comparison.
​In God's vast creation, if Banyan and Peepal trees are important, then even the tiny blade of grass has its own utility. Comparison is merely a way of creating unnecessary fuss. No living being or object is entirely good or entirely evil; it is a flaw in our perspective of what we choose to see.

​To balance life, it is necessary to understand both light and shadow. If you only look at the 'good,' the world's cunningness might deceive you; and if you only search for the 'evil,' you will be deprived of the blessings of goodness. Goodness gives us 'inspiration,' while evil teaches us a 'lesson.'

Why should we discard the Money Plant just because it isn't the center of our 'faith'? A balanced perspective is essential for a practical and successful life.
​The essence is: see the good and learn from it; see the evil and take a lesson. Identify everything by its own qualities, not by undervaluing another in comparison.

​That’s all for today. See you in the next installment of 'By Way of the Money Plant'... 😊
Have a wonderful day... 🙏💕

​✍️ From the pen of 'Nishabd'
🖌️ Images created with the assistance of Gemini & Nano Banana..
(To be continued...)
🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀
New to Suvarna's journey?
If you haven't started this epic saga yet, begin here to experience the mystery from the very first episode:

Tuesday, April 28, 2026

वक्त का झरना/The Waterfall of Time

वक्त का झरना/The Waterfall of Time


​दोस्तों!
समय की तुलना अक्सर नदी के बहते पानी से की जाती है—दोनों ही कभी रुकते नहीं, बस निरंतर बहते चले जाते हैं।

​किसी ने बड़ा सटीक सवाल किया था:
"वक्त की सबसे अच्छी बात क्या है?"
जवाब मिला— "कि वह कभी रुकता नहीं।"
​पूछने वाले ने फिर सवाल दोहराया:
"वक्त की सबसे बुरी बात क्या है?"
जवाब फिर वही था— "कि वह कभी रुकता नहीं।"

​शायद समय का यही विरोधाभास उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

जब जीवन में खुशियों का दौर होता है, तो वक्त का न रुकना हमें अखरता है। जी चाहता है कि लम्हें यहीं ठहर जाएँ और हम जी भर कर उन्हें जी लें। तब उसका गुजरना किसी 'श्राप' जैसा महसूस होता है।
​लेकिन बुरे वक्त में ठीक इसके उलट होता है। हम चाहते हैं कि समय पंख लगाकर उड़ जाए, पर तब ऐसा लगता है जैसे वक्त 'पैर तोड़कर' यहीं बैठ गया हो। हम सबने कभी न कभी वक्त की इस 'बेड़ियों' वाली चाल को सहा है, जहाँ हमारे चाहने से न तो समय रुकता है और न ही तेज़ चलता है।

​आज की मेरी यह प्रस्तुति एक ऐसी कविता है जो मैंने कोरोना काल के उस कठिन दौर में लिखी थी। वह दौर, जब हमारे चारों ओर सन्नाटा था और बाहर वक्त और मृत्यु का 'युगलनृत्य' चल रहा था। सारी दुनिया बस इस मनहूस समय के बीतने की प्रार्थना कर रही थी।

​मैं जानती हूँ कि वह दौर हम में से कई लोगों के लिए कभी न भरने वाला जख्म बन गया होगा। मेरी मंशा उन यादों को कुरेद कर आपका दिल दुखाने की कतई नहीं है, बल्कि इस कविता को आज साझा करने का उद्देश्य उन लोगों को एक छोटी सी तसल्ली देना है जो आज, इसी पल, अपनी जिंदगी के किसी न किसी 'बुरे वक्त' से जूझ रहे हैं।

​याद रखिये, पानी चाहे कितना भी गहरा हो, बह जाता है.....

🥀 काव्य तसल्ली:

​"बुरा वक्त भी है झरने सा, बह जाएगा दुआ करो,
इस वक्त से अच्छा सबक, मिल जाएगा दुआ करो।
ये पड़ाव भी सरे राह था, गुजरेगा ये भी दुआ करो,
'निःशब्द' खामोशी में भी, दिल में सही बस दुआ करो।"

​— ✍️निःशब्द की कलम से...🥀

🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃

Friends!
​Time is often compared to the flowing water of a river—neither ever stops, they simply keep moving forward.

​Someone once asked a very profound question:
"What is the best thing about time?"
The answer came— "That it never stops."
​The seeker asked again:
"What is the worst thing about time?"
The answer remained the same— "That it never stops."
​Perhaps this very paradox of time is its greatest strength.

​When life is filled with happiness, time’s refusal to stop bothers us. We wish for moments to stand still so we could live them to the fullest. In those times, its passage feels like a 'curse.'
​But in tough times, it is exactly the opposite. We wish for time to grow wings and fly away, but then it feels as if time has 'broken its legs' and sat down right beside us. We all have, at some point, endured this shackled pace of time, where it neither stops nor speeds up at our will.

​Today's presentation is a poem I wrote during the difficult period of the Corona era. A time when silence surrounded us, and outside, a 'macabre dance' of time and death was underway. The entire world was simply praying for that grim period to pass.

​I know that for many of us, that era became a wound that may never fully heal. My intention is not to poke at those memories or cause pain, but the purpose of sharing this poem today is to offer a small solace to those who are struggling with some 'bad patch' in their lives at this very moment.
​Remember, no matter how deep the water is, it eventually flows away...

​🥀 Poetic Solace:

​"Like a waterfall, this tough time too shall flow away, just pray,

A profound lesson from this phase shall come your way, just pray.

This stage was but a stop on the road, it too shall pass, just pray,

'Nishabd', even in the depths of silence, let the heart simply pray."

✍️From the pen of 'Nishabd' 🥀

Monday, April 27, 2026

'Suvarana: The Saga' Episode - 15

The Unyielding Resolve

Previously: Memories of her past life awakened an unparalleled love in Suvarna's heart for her husband from her previous birth. With Lord Mahadev as her witness, she tied a blindfold over her eyes and took a vow that she would now only see her husband from that past life. Now, moving forward...

🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀


​U
pon waking up in the morning, even routine daily chores seemed extremely difficult for the Princess in this new state, but she was a woman of firm determination. She had made up her mind that she would live this way from now on.


​As her friends and maidservants entered the chamber, they were stunned. Everything was fine until last night, so why this sudden blindfold?

​Chanda spoke up in a panic, "O Lord! Sakhi, what happened to your eyes? Did you get hurt? Someone go quickly and call the Royal Physician!" Before any friend could leave the room at Chanda’s call, the Princess’s grave voice echoed, "Wait! No one will go to the Royal Physician. And friends, do not worry, nothing has happened to my eyes."

​Hearing the Princess’s serious and commanding tone, the friends froze.

​Chanda’s eyes filled with tears, and she spoke in a cracked voice, "What happened, Sakhi? Are you so upset with our mistake from yesterday that you won't even look at our faces now?"


​The Princess quickly reached out, felt for her hand, and held it to reassure her, "Sakhi, that can never happen. But do not even ask me why I have done this... I cannot tell you the reason. I swear by my life to all of you, do not pressure me to reveal this secret or to remove this blindfold!"


​The friends were left speechless. The Princess continued, "Now, please assist me with my bath and adornment." Chanda, Madhavi, Pushpa, Kamini, and all the other friends immediately set to work helping her.


​Since the Princess could not see, Bhama took advantage of the situation and quietly slipped away. As soon as she left the chamber, she ran like an arrow toward the Queen Mother’s quarters. Not finding her there, she rushed toward the royal kitchen, as the Queen herself used to cook for the King and the Princess and supervised all other arrangements. Bhama was certain she would find her there.


​Bhama saw the Queen Mother heading toward the kitchen; meanwhile, hearing the thud of Bhama’s running, the Queen Mother also stopped to look at her. Reaching her, Bhama called out breathlessly, "Queen Mother!"


​Queen Ratnagarbha smiled and said, "You silly girl! Why do you keep running like this? When will you improve? Wait... wait, what is this? Why are you crying? Is our Suvarna alright?"


​Catching her breath and wiping her eyes, Bhama said, "Queen Mother, please come quickly! Heaven knows what the Princess has thought... she has tied a blindfold over her eyes and won't remove it despite our repeated pleas."


​Hearing this, the Queen Mother grew anxious and hurried toward the Princess’s chamber. When she arrived, Phulwa, the maidservant who was cleaning, informed her that the Princess and her friends had already gone to the bathing area. The Queen’s gaze fell upon the corner of the room that had been scorched the previous night. She said to Phulwa, "Phulwa, have this burnt corner of the room cleaned immediately. It was late last night, and I left it so as not to inconvenience the Princess, but why hasn't it been cleaned yet?" At Phulwa's signal, another maid began the cleaning.


​The Queen Mother sat on the Princess’s bed waiting for her, but the King arrived before the Princess. Someone had informed him that the Queen Mother had suddenly gone to the Princess’s chamber after speaking with Bhama. Through the servants, the news had spread through the entire palace in the blink of an eye that the Princess had blindfolded herself.

 Before the King could ask the Queen anything, the Princess entered through the other door, holding Chanda’s hand. In her white garments with red borders, the Princess looked like a graceful swan, but seeing the blindfold on her eyes, the Queen Mother clutched her heart. The King stepped forward quickly and took the Princess’s hand himself, embracing his daughter, "What happened, my darling! Is there any pain in your eyes? I will call the Royal Physician right now."


​The Princess said, "No, Father! Nothing has happened to my eyes, and there is no need for the Royal Physician. Please do not trouble him."


​"But daughter, why? Why this sudden blindfold?" The King could not speak further; he simply became overwhelmed with emotion. The entire room grew heavy with the weight of feelings.


​Just then, a maidservant came with a message, "Victory to the King and Queen! A message has come from the guest house—the family preceptor, Acharya Saraswatinandan ji, wishes to meet you immediately. He is also keen to meet the Queen and the Princess."


​The King looked at the Queen and said, "I had him stay in the guest house after the celebrations yesterday. Come, let us meet him first. Chanda, you bring the Princess after we call for her. (To the Queen) Come, it is not right to keep him waiting longer."


​The Queen wiped her tears and nodded in agreement, "Let’s go."
'To be continued...'

🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀
In the next part: Chaos has erupted in the entire palace regarding the blindfold over Suvarna’s eyes. Her parents are distressed and her friends are stunned! In such a situation, does the sudden arrival of the family preceptor, Acharya Saraswatinandan, hint at a great mystery? Will he be able to understand the truth behind Suvarna’s difficult resolve? To find out, read the upcoming episodes of Suvarna...

(Read this in hindi)

(Read next Episode in English)

🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀

​(New to Suvarna's journey?

If you haven't started this epic saga yet, begin here to experience the mystery from the very first episode:

👉 "Suvarna the Saga)


✍️ From the pen of ‘Nishabd

🖌️ Images created with the assistance of Gemini, ChatGPT, & Copilot

🪴"मनीप्लांट के बहाने से: भाग-२/By Way of the Money Plant: Episode- 2"🪴

​विषय: मौन रिश्तों की अहमियत और उनका निश्छल संग 🪴 ​ मैं अक्सर पानी के जार में लगे उस मनीप्लांट को खामोशी से निहारती रहती हूँ।...