Tuesday, March 31, 2026
Suvarana: The Saga, Episode -3
राजकुमारी सुवर्णा: भाग - ४
पिछली कड़ी में: महाराज सुकर्मादित्य ने रानी की चिंताओं को शांत करते हुए स्पष्ट किया कि कुमार विक्रमादित्य को 'साधारण जीवन' का अनुभव कराना उनके भविष्य के लिए एक अनिवार्य प्रशिक्षण है। अगले दिन शिव-उद्यान में महाराज ने ध्रुवदेव की मेधा की परीक्षा हेतु उनके सम्मुख तीन एक जैसी दिखने वाली स्वर्ण-मूर्तियाँ रखीं। ध्रुवदेव ने अपनी सूक्ष्म दृष्टि से उन मूर्तियों का रहस्य खोज निकाला है और अब वे घास के तिनकों की सहायता से अपनी बात सिद्ध करने वाले हैं।
<◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆>
ध्रुवदेव सधे हुए कदमों से चौकी के पास आकर पहली मूर्ति उठाई। उन्होंने एक तिनका हाथ में लिया और बड़े ही सधे हुए ढंग से उसे मूर्ति के कान के सूक्ष्म छिद्र में प्रविष्ट कराने लगे। उस समय रानी और कुमार की सांसें मानो थमी हुई थीं, वे एकटक ध्रुवदेव के हाथों को देख रहे थे; जबकि महाराज सुकर्मादित्य के अधरों पर एक रहस्यमयी मुस्कान खेल रही थी, मानो वे ध्रुवदेव के अगले कदम से पहले ही परिचित हों।
जैसे ही ध्रुवदेव ने पहली मूर्ति के कान में तिनका प्रविष्ट किया, वह पल भर में उसके मुख के छिद्र से बाहर निकल आया। वहाँ एक अर्थपूर्ण सन्नाटा पसर गया।
ध्रुवदेव ने मूर्ति को वापस चौकी पर रखते हुए शांत स्वर में कहा— "महाराज! यह मूर्ति कलात्मक दृष्टि से भले ही श्रेष्ठ हो, किंतु जीवन-मूल्यों के मापदंड पर यह अत्यंत अल्प मूल्य की है।"
महाराज सुकर्मादित्य ने अपनी भौहें सिकोड़ीं और उत्सुकता से पूछा— "अच्छा ध्रुव! वह कैसे? केवल एक तिनके के मुख से बाहर आने मात्र से तुमने इसका मूल्य इतना कम कैसे आंक लिया?"
ध्रुवदेव के स्वर में गजब का आत्मविश्वास था, वे बोले— "राजन्! यह मूर्ति समाज के उन व्यक्तियों का सटीक प्रतीक है जिनके पास पहुँची कोई भी बात सुरक्षित नहीं रहती। वे जो सुनते हैं, उसे बिना सोचे-समझे, बिना उसका मर्म जाने तुरंत बाहर उगल देते हैं। लोक-भाषा में इन्हें 'वाचाल' या 'चुगलखोर' भी कहा जाता है। गोपनीयता भंग करना और बातों को इधर-उधर फैलाना ही इनका मूल स्वभाव बन जाता है। इसी कारण इन्हें समाज में प्रायः तिरस्कार और अपमान झेलना पड़ता है, किंतु इनके चरित्र की जड़ता ऐसी है कि इन पर किसी लज्जा का प्रभाव नहीं पड़ता। ऐसे लोग संकट के समय सबसे पहले विश्वासघाती सिद्ध होते हैं। अतः ऐसे खोखले चरित्र की प्रतीक यह मूर्ति निश्चित ही सबसे कम मूल्य की अधिकारी है।"
महाराज, रानी और कुमार के मुख पर गहरी सहमति और संतोष के भाव उभर आए। ध्रुवदेव ने अब दूसरी मूर्ति उठाई और पुनः वही प्रक्रिया दोहराई। इस बार जब उन्होंने कान में तिनका डाला, तो वह मुख से नहीं, बल्कि मूर्ति के दूसरे कान से बाहर निकल आया।
ध्रुवदेव ने महाराज की ओर देखकर तार्किक स्वर में कहा— "महाराज! यह दूसरी मूर्ति पहली की अपेक्षा कुछ अधिक मूल्य की है। आपने देखा कि इस बार तिनका एक कान से भीतर जाकर दूसरे कान से बाहर निकल गया। अर्थात, यह उन लोगों का प्रतिनिधित्व करती है जो संसार की बातों को सुनते तो हैं, परंतु उन्हें अपने भीतर स्थान नहीं देते। वे सुनी हुई बातों पर न तो विचार करते हैं और न ही उनसे कोई सार ग्रहण करते हैं। समाज इन्हें अक्सर 'लापरवाह' समझकर उपेक्षित कर देता है। वैसे ये किसी का अहित नहीं करते, किंतु कुछ नया सीखते भी नहीं, इसलिए ये जीवन की बड़ी उपलब्धियों से प्रायः वंचित रह जाते हैं। चूँकि ये समाज के लिए प्रत्यक्ष रूप से हानिकारक भी नहीं हैं, इसलिए मैंने इनका मूल्य मध्यम श्रेणी का माना है।"
इतना कहकर ध्रुवदेव रुक गए और महाराज की अगली प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा करने लगे।
महाराज के चेहरे पर एक मंद मुस्कान उभरी, वे बोले— "अद्भुत ध्रुव! तुम्हारी व्याख्या उत्तम और सूक्ष्म है। मैं तुम्हारे तर्क से पूर्णतः सहमत हूँ। अब... अब उस तीसरी मूर्ति का रहस्य खोलो।"
ध्रुवदेव के कदम अब अंतिम मूर्ति की ओर बढ़े। उन्होंने एक नया तृण उठाया और अत्यंत सावधानी से उसे मूर्ति के कान के छिद्र में प्रविष्ट किया। किंतु यह क्या! इस बार तिनका कहीं से भी बाहर नहीं आया। ध्रुवदेव ने एक के बाद एक दो-तीन तिनके और डाले, पर वे सब मूर्ति के भीतर ही कहीं विलीन हो गए।
ध्रुवदेव ने एक गहरी और सम्मानजनक दृष्टि महाराज पर डाली और बोले— "राजन्! यह तीसरी मूर्ति वास्तव में बहुमूल्य और दुर्लभ है। आपने देखा कि इसके भीतर गए तिनके बाहर नहीं आए, क्योंकि यह मूर्ति उन मनुष्यों का प्रतीक है जो गहरे, गंभीर और उच्च चरित्र के स्वामी होते हैं। ऐसे महापुरुष संसार की हर बात सुनते हैं, उसका सार अपने अंतर्मन में ग्रहण करते हैं, किंतु कभी भी किसी की गोपनीयता का दुरुपयोग नहीं करते। वे ज्ञान को अपने भीतर संचित करते हैं और केवल उचित समय पर ही सार्थक शब्द बोलते हैं। ऐसे व्यक्ति समाज के आधार स्तंभ होते हैं, जिन पर हर कोई निडर होकर विश्वास कर सकता है। ये सबके सच्चे हितैषी और विश्वसनीय मित्र होते हैं। संसार में ऐसे गंभीर व्यक्तित्व बहुत कम मिलते हैं, और जो विरल है, वही बहुमूल्य है। ऐसे मनुष्य का सानिध्य पाना किसी सौभाग्य से कम नहीं। अतः मेरे विचार से यही मूर्ति सर्वाधिक मूल्यवान है।"
जैसे ही ध्रुवदेव के शब्द शांत हुए, राजा, रानी और कुमार ने विस्मय के साथ एक-दूसरे को देखा। अचानक, कुमार विक्रमादित्य के भीतर का उत्साह बांध तोड़कर बाहर आ गया। वे अपने आसन से उठ खड़े हुए और तालियाँ बजाते हुए हर्षित स्वर में बोले— "अद्वितीय मित्र! वाह! तुमने निर्जीव धातुओं में जीवन के कितने गहरे सत्य पिरो दिए। तुम्हारी यह व्याख्या अविस्मरणीय है!"
महाराज सुकर्मादित्य के नेत्रों में गौरव की चमक थी, वे बोले— "सत्य कहा पुत्र! ध्रुवदेव, तुम्हारा मूल्यांकन केवल सटीक ही नहीं, बल्कि सत्य की कसौटी पर पूर्णतः खरा है। तुमने सिद्ध कर दिया कि तुम्हारी दृष्टि केवल सतह को नहीं, बल्कि मर्म को देखती है।"
रानी का हृदय वात्सल्य से छलक उठा। वे गरिमा के साथ उठीं और ध्रुवदेव के निकट जाकर अत्यंत स्नेह से उनके सिर पर हाथ फेरते हुए बोलीं— "मैं महाराज के वचनों का पूर्ण समर्थन करती हूँ, पुत्र! तुमने मानव स्वभाव का जो सूक्ष्म विश्लेषण किया है, वह तुम्हारी परिपक्व मेधा का प्रमाण है। लो, मेरी ओर से तुम्हारे लिए यह एक छोटा सा आशीर्वाद..."
यह कहते हुए रानी ने अपने हाथों से एक रत्नजड़ित स्वर्ण बाजूबंद ध्रुवदेव की भुजा पर बाँध दिया। उनकी आँखों में वही ममता थी जो कुमार के लिए रहती थी।
ध्रुवदेव ने अत्यंत विनम्रता के साथ राजा-रानी के चरण स्पर्श किए, मानो वे बाजूबंद से अधिक उनका ममत्वपूर्ण आशीर्वाद संजोना चाहते हों। रानी के स्नेह और इस सम्मान ने ध्रुवदेव के हृदय को कृतज्ञता से भर दिया। उनकी आँखों में प्रसन्नता की चमक थी।
कुछ क्षणों के सुखद वातावरण के पश्चात महाराज सुकर्मादित्य के चेहरे पर पुनः वही राजसी गंभीरता लौट आई। उन्होंने चर्चा का विषय बदलते हुए ध्रुवदेव को उस गुप्त मिशन की सूक्ष्म जानकारियाँ देनी प्रारंभ कीं। महाराज ने विस्तार से बताया कि कैसे उन्हें अपनी राजसी पहचान को त्यागकर, साधारण नागरिकों की भांति राज्य के सुदूर प्रांतों में रहना होगा। महाराज ने आधिकारिक रूप से ध्रुवदेव को कुमार विक्रमादित्य का मुख्य सहयोगी और रक्षक नियुक्त किया।
यह सुनते ही ध्रुवदेव का मुखमंडल संकल्प से दीप्त हो उठा। वे बिना किसी संकोच के तत्काल तैयार हो गए। वास्तव में, दोनों ही मित्र इस अज्ञात यात्रा और रोमांचक जीवनशैली की कल्पना मात्र से मन ही मन अत्यंत उत्साहित थे। उनके लिए यह केवल एक राजकीय कार्य नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी को और करीब से जानने का एक स्वर्णिम अवसर था। कुछ देर राजा-रानी, राजकुमार विक्रमादित्य एवं ध्रुवदेव बाग में टहलते वहाँ के सुखद वातावरण का आनंद लेते हुए बातचीत करते रहे। महाराज सुकर्मादित्य ने दोनों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
फिर महाराज ने ध्रुवदेव से वात्सल्यपूर्वक कहा— "ध्रुव! यद्यपि मैंने तुम्हारे पिता को इस योजना की पूर्व सूचना दे दी है और उन्होंने सहर्ष अपनी सहमति भी दी है, किंतु फिर भी मेरा मन कहता है कि तुम्हें एक बार स्वयं घर जाकर अपने माता-पिता से भेंट कर लेनी चाहिए। विदाई का क्षण परिवार के लिए सदैव महत्वपूर्ण होता है।"
ध्रुवदेव ने हाथ जोड़कर अत्यंत विनम्रता से उत्तर दिया— "महाराज! आपकी आज्ञा मेरे और मेरे परिवार के लिए सर्वोपरि है। सत्य तो यह है कि मेरे जन्मदाता माता-पिता से अधिक आप दोनों ने मुझे वात्सल्य दिया है, मुझे पाला है और मेरी शिक्षा-दीक्षा का भार वहन किया है। मेरे पिता ने सदैव यही कहा है कि महाराज की सेवा ही मेरा प्रथम धर्म है और इसके लिए मुझे कभी अलग से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है। फिर भी, एक पुत्र के कर्तव्य के नाते मैं उन्हें इस यात्रा की सूचना देने और उनका आशीर्वाद लेने अवश्य जाऊँगा। यदि आपकी आज्ञा हो, तो मैं कल प्रातः काल ही लौट आऊँ और फिर अपने प्रिय मित्र कुमार के साथ यहीं से इस यात्रा का श्रीगणेश करूँ?"
महाराज ने उनकी निष्ठा देखकर संतोष से सिर हिलाया और बोले— "अवश्य पुत्र! तुम अभी जाओ और अपने माता-पिता के साथ कुछ समय बिताकर कल लौट आओ क्योंकि तुम दोनों की वापसी का समय अनिश्चित है। परंतु स्मरण रहे, इस यात्रा की गोपनीयता ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है। सूर्यपुर की सीमाओं से बाहर निकलने तक किसी को यह भनक न लगे कि राजकुमार कहाँ और किस भेष में हैं।"
"जो आज्ञा महाराज! मैं इस बात का पूर्ण ध्यान रखूँगा," ध्रुवदेव ने दृढ़ता से कहा।
ध्रुवदेव ने कुमार विक्रमादित्य को गले लगाया। दोनों की आँखों में एक-दूसरे के प्रति अटूट विश्वास और आने वाली चुनौतियों के लिए एक चमक थी। राजा-रानी को सविनय प्रणाम करके ध्रुवदेव अपने घर की ओर प्रस्थान कर गए।
ध्रुवदेव के जाने के बाद, कुमार कुछ समय माता-पिता के साथ उद्यान में ही बैठे रहे और कुछ विशेष बातचीत एवं माता-पिता के स्नेहपूर्ण सान्निध्य के पश्चात अंततः, वे भी भारी मन और नई ऊर्जा के साथ अपने निजी कक्ष की ओर बढ़ गए, जहाँ कल की लंबी यात्रा के लिए उन्हें तैयारी करनी थी।
'क्रमशः'
<◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆>
अगली कड़ी में: राजसी वैभव और सुरक्षा के घेरे को पीछे छोड़कर, आखिर किस नए रूप में सामने आएंगे कुमार विक्रमादित्य और ध्रुवदेव? क्या वे अपनी पहचान पूरी तरह गुप्त रख पाएंगे? और उस साधारण भेष में छिपे राजकुमार के लिए नियति ने कौन सा पहला पड़ाव तय किया है? 'सुवर्णा' की इस रोमांचक यात्रा का अगला अध्याय मिस न करें!
अगला भाग यहाँ पढ़ें:
https://meetu2nishabd.blogspot.com/2026/03/blog-post_11.html
राजकुमारी सुवर्णा: भाग -३
जैसे ही राजकुमार विक्रमादित्य की पदचाप कक्ष से ओझल हुई, रानी के चेहरे पर छाई मुस्कान चिंता की लकीरों में बदल गई।
उन्होंने व्याकुल होकर राजा की ओर देखा और उनके स्वर में एक ममतामयी अधीरता घुली थी— "आर्य! यह कैसा निर्णय है? क्या आपने अपने इकलौते पुत्र को वह कार्य सौंपा है जिसे हमारे सामान्य गुप्तचर भी सरलता से कर लेते? राजकुमार को इस प्रकार राजप्रासाद के वैभवपूर्ण सुरक्षा से दूर, किसी अज्ञात गुप्त निवास में साधारण जीवन जीने के लिए भेजने की क्या विवशता है? क्या राज्य की सीमाओं पर कोई संकट है या हमारे विश्वासपात्रों की निष्ठा डगमगा रही है? स्वामी, कृपया मेरी दुविधा का अंत करें, मेरा मन किसी अनहोनी की आशंका से कांप रहा है।"
महाराज सुकर्मादित्य ने गहरी श्वास ली और रानी के निकट आकर शांत भाव से बोले— "देवी! आपकी व्याकुलता स्वाभाविक है, किंतु आपने तो जिज्ञासावश प्रश्नों की पूरी झड़ी ही लगा दी। धैर्य धरें, न तो राज्य की सुरक्षा को कोई खतरा है और न ही हमारे गुप्तचरों की निष्ठा पर कोई प्रश्नचिह्न। सत्य तो यह है कि मैंने कुमार के लिए एक ऐसे प्रशिक्षण की योजना बनाई है, जो किसी गुरु के आश्रम में संभव नहीं था।"
"प्रशिक्षण? कैसा प्रशिक्षण, महाराज?" रानी ने चकित होकर पूछा।
राजा के नेत्रों में एक भविष्यदर्शी चमक उभरी। वे बोले— "देवी, यह आयु अदम्य ऊर्जा और असीमित जिज्ञासा की होती है। विक्रमादित्य केवल एक राजकुमार नहीं, बल्कि सूर्यपुर का भविष्य हैं। मैं चाहता हूँ कि सिंहासन की औपचारिकता और उत्तरदायित्व के मुकुट के भार तले दबने से पहले, वे उस 'मिट्टी की गंध' को पहचानें जिस पर उन्हें शासन करना है। महलों के झरोखों से प्रजा का दुख स्पष्ट नहीं दिखता, रानी! जब वे एक साधारण नागरिक बनकर गलियों में घूमेंगे, आम जनजीवन को निकटता से देखेंगे और उनकी समस्याओं एवं अभावों के बीच रहेंगे, तभी वे न्याय और करुणा का वास्तविक मूल्य समझ पाएंगे। यह अनुभव उन्हें केवल एक राजा नहीं, बल्कि एक 'लोकप्रिय शासक' बनाएगा। और विश्वास रखें, उनकी सुरक्षा के लिए अदृश्य साये सदैव उनके इर्द-गिर्द रहेंगे।"
रानी के अधरों पर एक आश्वस्त मुस्कान तैर गई। वे मधुर स्वर में बोलीं— "राजन्! सत्य तो यह है कि सुरक्षा की चिंता तो मुझे क्षण भर के लिए भी नहीं हुई, क्योंकि आपकी स्वाभाविक सजग बुद्धि पर मुझे स्वयं से अधिक विश्वास है। मैं आपके राजकीय उत्तरदायित्व बोध और पुत्र के प्रति आपकी सतर्कता से भी भलीभांति अवगत हूँ, मैं तो बस इस अनूठे निर्णय के पीछे छिपे मर्म को समझना चाहती थी। अब जब आपने स्थिति स्पष्ट कर दी है, तो मुझे कोई संकोच नहीं। विशेषकर तब, जब उनके साथ ध्रुवदेव जैसा अत्यंत सुह्रद एवं आत्मिक मित्र भी है, जो मेरे लिए विक्रम के समान ही प्रिय और अटूट विश्वसनीय है।"
राजा ने गंभीर मुस्कान के साथ रानी की ओर देखा। कक्ष में संध्या की सुनहरी धूप फैल रही थी।रानी ने कुछ रुककर अपनी उत्सुकता को स्वर दिया— "किंतु राजन्! कल आप ध्रुवदेव की कैसी परीक्षा लेने वाले हैं? मेरा हृदय कहता है कि वह आपकी अपेक्षाओं पर पूर्णतः खरा उतरेगा।"
महाराज की हँसी कक्ष में गूंज उठी— "भरोसा तो मुझे भी है प्रिये! किंतु यह परीक्षा नहीं, बल्कि उसके भविष्य के लिए एक छोटी सी जीवन-शिक्षा है। वह दृश्य कल आपके समक्ष ही होगा, तो धैर्य रखें। अब विदा दें, संध्या वंदन का समय हो रहा है। आप अपना ध्यान रखिएगा, देवी।"
यह कहते हुए राजा ने प्रेम और सम्मान के साथ रानी के कपोलों को छुआ। रानी की आँखों में उनके प्रति अगाध आदर उमड़ आया। उन्होंने धीरे से कहा— "आप भी अपना ध्यान रखें, आर्य!"
अगले दिन की स्वर्ण रश्मियाँ अभी राजप्रासाद के कंगूरों को छू ही रही थीं, जब कुमार विक्रमादित्य अपने कक्ष के वातायन के निकट खड़े होकर सुदूर अपने नगर सूर्यपुर को निहार रहे थे।
तभी महाराज के एक विश्वासपात्र सेवक ने विनम्रतापूर्वक प्रवेश किया और संदेश दिया— "कुमार, महाराज ने आपको शिव-उद्यान में तत्काल स्मरण किया है।"
कुमार के अधरों पर एक सहज मुस्कान उभर आई। वे समझ गए कि पिताजी ने उन्हें क्यों बुलाया है। वे बिना विलंब किए शिव-उद्यान की ओर चल दिए। उद्यान के द्वार पर उन्होंने देखा कि उनके अभिन्न मित्र ध्रुवदेव भी ठीक उसी क्षण वहाँ पहुँचे हैं। कल की मंत्रणा के बाद दोनों के मन में उत्साह और जिज्ञासा का ज्वार था। दोनों की आँखें मिलीं, वे मुस्कुराए और प्रेमवश गले लगकर एक साथ उद्यान के भीतर प्रविष्ट हुए।यह महाराज और महारानी के निजी विचरण के लिए निर्मित एक भव्य उद्यान था। इसके एक ओर नक्काशीदार शिव मंदिर था, जहाँ राज-दंपति संध्या-पूजन किया करते थे। फूलों की लदी क्यारियों के मध्य एक विशाल वटवृक्ष, पीपल के साथ सटकर गर्व से खड़ा था। वृक्ष की सघन छाया में संगमरमर की एक ऊँची चौकी बनी थी, जिसके चारों ओर बैठने हेतु अत्यंत सुंदर और कलात्मक सिंहासन रखे थे। उद्यान का वातावरण पुष्पों की सुगंध और प्रातःकालीन शीतल समीर से अत्यंत सुखद हो रहा था; पक्षियों का कलरव कानों को प्रिय और मन को मोह लेने वाला था।
महाराज सुकर्मादित्य और महारानी अपने सिंहासनों पर विराजमान थे। उनके मुख-मंडल पर एक विशेष तेज और गंभीरता थी। दोनों मित्रों ने आगे बढ़कर आदरपूर्वक उनके चरण स्पर्श किए। राजा-रानी ने स्नेहिल आशीष देते हुए उन्हें अपने समीप बैठने का संकेत किया। उस समय उद्यान की प्राचीर के भीतर उन चारों के अतिरिक्त अन्य कोई उपस्थित न था।
जब वे चारों अपने आसनों पर आसीन हुए, तब कुमार और ध्रुवदेव का ध्यान अचानक मध्य में रखी संगमरमर की चौकी की ओर गया। वहाँ मखमल के लाल वस्त्र पर तीन स्वर्ण मूर्तियाँ रखी थीं, जो प्रातःकालीन प्रभा में एक समान चमक रही थीं।
कुमार की जिज्ञासा बढ़ गई, उन्होंने विस्मय से पूछा— "पिताजी! ये मूर्तियाँ कैसी हैं? इनकी कलाकृति अत्यंत अद्भुत और मनमोहक है... किंतु ये तीन एक जैसी मूर्तियाँ एक साथ यहाँ रखने का प्रयोजन? क्या ये किसी विशेष धातु या कला का दुर्लभ नमूना हैं?"
महाराज ने अपनी गंभीर दृष्टि ध्रुवदेव पर टिकाई और मंद स्वर में बोले— "पुत्र! यही इन मूर्तियों का सबसे बड़ा रहस्य है। ये तीनों मूर्तियाँ न केवल रूप-रंग में एक समान हैं, बल्कि एक ही धातु-मिश्रण से ढली हैं और इनका भार भी रत्ती भर कम-ज्यादा नहीं है। फिर भी, संसार के बाज़ार में इनका मूल्य एक-दूसरे से पूर्णतः भिन्न है। इनमें से एक साधारण मूल्य की है, दूसरी मध्यम श्रेणी की, और तीसरी... तीसरी मूर्ति सर्वाधिक मूल्यवान है। ध्रुवदेव! अब तुम्हारी सूक्ष्म दृष्टि और मेधा की परीक्षा है। क्या तुम हमें बताओगे कि ऐसा क्यों है? किस आधार पर इनके मूल्य में इतना बड़ा अंतर है?"
कुमार समझ गए कि महाराज, ध्रुवदेव की बुद्धि और तर्कशक्ति को परख रहे हैं, अतः वे एक शांत दर्शक की भांति कौतूहलवश देखने लगे।
ध्रुवदेव के माथे पर क्षण भर के लिए विचार की लकीरें उभरीं, फिर उन्होंने पूर्ण विनम्रता से महाराज की ओर देखा और अनुमति माँगी— "जो आज्ञा महाराज! किंतु क्या इन मूर्तियों के सूक्ष्म परीक्षण हेतु मुझे इन्हें स्पर्श करने और उठाकर देखने की अनुमति है?"
महाराज के चेहरे पर संतोष का भाव उभरा, वे बोले— "अवश्य ध्रुव! तुम अपने विवेक के अनुसार इन्हें जैसे चाहो परख सकते हो।"
"अनुग्रह महाराज!" ध्रुवदेव ने कहा और अपने स्थान से उठकर चौकी के निकट आए।अब ध्रुवदेव पूरी तरह मूर्तियों के विश्लेषण में डूब गए थे। वे कभी पहली मूर्ति को हाथों में उठाकर उसका भार हथेलियों पर तौलते, तो कभी उसकी बनावट की बारीकियाँ जाँचते। उन्होंने प्रत्येक मूर्ति के अंग-प्रत्यंग का गहन अवलोकन किया। अंत में, वे उन्हें ऊँचा उठाकर सूर्य के प्रकाश में कुछ विशेष खोजने लगे। कुछ पल ठहरकर, अचानक ध्रुवदेव की आँखों में एक विलक्षण चमक कौंधी, मानो उन्होंने उस अदृश्य रहस्य की परतें खोल दी हों। उन्होंने एक विजयी मुस्कान के साथ राजा, रानी और कुमार की ओर देखा, जो बड़ी उत्सुकता से उनकी हर गतिविधि का अवलोकन कर रहे थे।
ध्रुवदेव ने महाराज के सम्मुख आकर आदरपूर्वक कहा— "महाराज! मैंने इन मूर्तियों के मूल्य का गुप्त आधार जान लिया है। अपनी बात को प्रमाण सहित सिद्ध करने के लिए मुझे एक वस्तु की आवश्यकता है। यदि आज्ञा हो तो मैं उसे ले आऊं?"
महाराज ने सहमति में सिर हिलाया— "निश्चित ही ध्रुव! तुम्हें जिसकी आवश्यकता हो, ले आओ।"
अनुमति पाते ही ध्रुवदेव बाग में कुछ ढूँढने लगे और कुछ ही क्षणों में वापस लौटे; किंतु इस बार उनके हाथों में घास के कुछ सूखे और पतले तिनके (तृण) थे।
यह देखकर रानी और कुमार के मन में आश्चर्य और बढ़ गया कि इन साधारण तिनकों का इन श्रेष्ठ स्वर्ण-मूर्तियों से क्या संबंध हो सकता है?
'क्रमशः'
<◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆>
अगली कड़ी में: आखिर उन बहुमूल्य स्वर्ण-मूर्तियों और घास के इन साधारण तिनकों के बीच क्या संबंध है? क्या ध्रुवदेव अपनी तार्किक मेधा से उस गुप्त रहस्य को उजागर कर पाएंगे जो महाराज ने उनके सामने रखा है? जानने के लिए पढ़ते रहिए 'सुवर्णा' का अगला भाग!
भाग- ४ यहाँ पढ़े.
'Suvarana: The Saga' Episode - 2
राजकुमारी सुवर्णा: भाग - २
Monday, March 30, 2026
'Suvarana: The Saga' Episode - 4
Previously on Suvarna:
Calming the Queen’s anxieties, Maharaja Sukarmaditya explained that experiencing 'ordinary life' is an essential training for Prince Vikramaditya’s future. The following day, in the Shiva-Udyan, the King placed three identical golden idols before Dhruvdev to test his intellect. Having uncovered the secret of these statues with his keen observation, Dhruvdev is now set to prove his findings using simple blades of grass.
<◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆>
Dhruvdev approached the marble platform with steady steps and picked up the first idol. He took a blade of grass and began to insert it into the tiny hole in the idol's ear with great precision. At that moment, the Queen and the Prince seemed to hold their breath, watching Dhruvdev’s hands intently; meanwhile, a mysterious smile played on Maharaja Sukarmaditya’s lips, as if he was already familiar with Dhruvdev’s next move.
As soon as Dhruvdev inserted the blade of grass into the ear of the first idol, it came out through its mouth in an instant. A meaningful silence filled the air. Placing the idol back on the platform, Dhruvdev said in a calm voice, "Your Majesty! Although this idol may be superior from an artistic point of view, it is of very low value on the scale of life values."
Maharaja Sukarmaditya furrowed his brows and asked curiously, "Indeed, Dhruv! How so? How did you judge its value to be so low just because a blade of grass came out of its mouth?"
With immense confidence in his voice, Dhruvdev said, "O King! This idol is an exact symbol of those individuals in society with whom no information remains safe. Whatever they hear, they immediately spit out without thinking, without understanding its essence. In common parlance, they are also called 'talkative' or 'gossips.' Breaking confidentiality and spreading things here and there becomes their basic nature. For this reason, they often have to face rejection and insult in society, but the stubbornness of their character is such that they are not affected by any shame. Such people prove to be the biggest traitors in times of crisis. Therefore, this idol, symbolizing such a hollow character, certainly deserves the lowest value."
Expressions of deep agreement and satisfaction appeared on the faces of the King, the Queen, and the Prince. Dhruvdev now picked up the second idol and repeated the same process. This time, when he inserted the blade of grass into the ear, it did not come out of the mouth, but out of the idol's other ear.
Looking at the Maharaja, Dhruvdev spoke in a logical tone, "Your Majesty! This second idol is of slightly higher value than the first. You saw that this time the blade of grass went in through one ear and came out through the other. That is, it represents those people who listen to the world's talk but do not give it a place within themselves. They neither reflect on what they hear nor do they derive any essence from it. Society often neglects them, considering them 'careless.' Although they do not harm anyone directly, they do not learn anything new either; therefore, they often remain deprived of life's great achievements. Since they are not directly harmful to society, I have considered their value to be of the medium category."
Saying this, Dhruvdev stopped and waited for the Maharaja's next reaction.
A faint smile appeared on the Maharaja’s face, and he said, "Wonderful, Dhruv! Your explanation is excellent and subtle. I completely agree with your logic. Now... now reveal the secret of that third idol."
Dhruvdev’s steps now moved toward the final idol. He picked up a fresh blade of grass and inserted it into the hole of the idol's ear with extreme care. But what was this! This time the blade did not come out from anywhere. Dhruvdev inserted two or three more blades one after the other, but they all vanished somewhere inside the idol.
Dhruvdev cast a deep and respectful look at the Maharaja and said, "O King! This third idol is truly precious and rare. You saw that the blades of grass that went inside did not come out, because this idol is a symbol of those human beings who are masters of deep, serious, and high character. Such great souls listen to everything in the world, absorb its essence in their inner mind, but never misuse anyone's confidentiality. They accumulate knowledge within themselves and speak meaningful words only at the appropriate time. Such individuals are the pillars of society, in whom everyone can trust fearlessly. They are true well-wishers and reliable friends to all. Such serious personalities are rarely found in the world, and what is rare is precious. Finding the company of such a person is no less than a blessing. Therefore, in my opinion, this idol is the most valuable."
As soon as Dhruvdev’s words fell silent, the King, the Queen, and the Prince looked at each other in amazement. Suddenly, the enthusiasm within Prince Vikramaditya broke all bounds. He stood up from his seat and said in a delighted voice while clapping, "Matchless friend! Wow! You have woven such deep truths of life into lifeless metals. Your explanation is unforgettable."
Maharaja Sukarmaditya’s eyes gleamed with pride as he spoke— "Well said, my son! Dhruvdev, your evaluation is not just precise, but it stands perfectly true on the touchstone of reality. You have proved that your vision does not merely look at the surface, but sees the very core."
The Queen’s heart overflowed with maternal affection. Rising with grace, she approached Dhruvdev and gently stroked his head with great fondness, saying— "I fully support the Maharaja’s words, son! The subtle analysis you have provided of human nature is proof of your mature intellect. Here, a small blessing from my side for you..."
Saying this, the Queen personally fastened a jewel-encrusted golden armband (Bajuband) onto Dhruvdev’s arm. Her eyes held the same motherly love she felt for the Prince. Dhruvdev touched the feet of the King and Queen with utmost humility, as if he wished to cherish their affectionate blessings more than the armband itself. The Queen’s warmth and this honor filled Dhruvdev’s heart with gratitude. A spark of joy shone in his eyes.
After a few moments of this pleasant atmosphere, the royal gravity returned to Maharaja Sukarmaditya’s face. Changing the subject, he began to provide Dhruvdev with the finer details of the secret mission. The Maharaja explained at length how they would have to renounce their royal identities and live like ordinary citizens in the distant provinces of the kingdom. The Maharaja officially appointed Dhruvdev as the chief associate and protector of Prince Vikramaditya.
Upon hearing this, Dhruvdev’s face lit up with resolve. He became ready instantly without any hesitation. In fact, both friends were inwardly thrilled at the mere thought of this unknown journey and exciting lifestyle. For them, it was not just a royal task, but a golden opportunity to know their land more closely. For a while, the King, Queen, Prince Vikramaditya, and Dhruvdev continued to walk in the garden, talking and enjoying the pleasant surroundings. Maharaja Sukarmaditya gave them both the necessary guidelines.
Then the Maharaja spoke to Dhruvdev with fatherly affection— "Dhruv! Although I have already informed your father of this plan and he has gladly given his consent, my heart still says that you should go home once and meet your parents yourself. The moment of departure is always significant for a family."
Dhruvdev replied with joined hands and great humility— "Your Majesty! Your command is paramount for me and my family. The truth is that more than my biological parents, both of you have given me affection, raised me, and borne the responsibility of my education. My father has always said that serving the Maharaja is my first duty and I never need separate permission for it. Still, as a son’s duty, I will certainly go to inform them of this journey and seek their blessings. If you permit, may I return tomorrow morning and then begin this journey from here with my dear friend, the Prince?"
Seeing his loyalty, the Maharaja nodded with satisfaction and said— "Certainly, son! Go now and spend some time with your parents and return tomorrow, because the time of your return is uncertain. But remember, the secrecy of this journey is its greatest strength. Until you cross the borders of Suryapur, let no one get an inkling of where the Prince is and in what guise."
"As you command, Your Majesty! I will take full care of this," Dhruvdev said firmly.
Dhruvdev embraced Prince Vikramaditya. There was a spark in both their eyes reflecting unbroken trust in each other and readiness for the challenges ahead. Offering a respectful salutation to the King and Queen, Dhruvdev departed for his home.
After Dhruvdev’s departure, the Prince sat in the garden with his parents for some time. Following some special conversation and the affectionate company of his parents, he finally moved toward his private chamber with a heavy heart yet new energy, where he had to prepare for the long journey tomorrow.
'To be continued'
<◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆>
Coming up next:
Leaving behind the royal grandeur and the circle of security, in what new avatar will Prince Vikramaditya and Dhruvdev appear? Will they be able to keep their identities a complete secret? And what is the first destination destiny has planned for the Prince hidden in a commoner's guise? Don't miss the next exciting chapter of 'Suvarna: The Saga!'
Read the next episode here:
https://meetu2nishabd.blogspot.com/2026/04/suvarana-saga-episode-5.html
Wednesday, March 25, 2026
'Suvarna: The Saga' episode -1
"Hello friends!
This is an ancient fictional folk tale, much like the ones our grandmothers used to tell us at night to take us into a magical world of stories. I heard this story from one of my maternal grandmothers. She used to narrate it with great enthusiasm as the 'Story of King Vikramaditya'... but wait! This is not the same Vikramaditya after whom the 'Vikram Samvat' was named, or about whom the famous 'Baital Pachisi' was written.
Instead, this is a story of a different Vikramaditya from the world of folklore. Through its characters and events, our story passes through various interesting and unique turns, taking us on a journey through a singular atmosphere where imagination and emotion meet beautifully. I have tried to weave this into words with the same simplicity and essence with which I heard it. I am sure this story will touch your heart as well.
Disclaimer: This story is entirely fictional. Its purpose is not to present any historical or literary facts, but rather for public enjoyment and entertainment. I hope this story gives you a pleasant experience."
<★★★★★★★★>
Once upon a time, in a quiet and dense forest considered a sanctuary for sages, a pair of sparrows lived on a massive tree. There was immense love between the two birds. They had many children who had grown up and flown away. Nowadays, the two of them lived in the nest, sharing their joys and sorrows.
One chilly winter evening, when all the birds had returned to their nests after pecking for grain, these two also returned to their nest, laughing and playing after wandering all day and having a full meal. They had just settled comfortably in the nest when they heard the faint sound of someone speaking.
Peeking out from the nest, the birds saw a traveler sitting near the roots of the tree, shivering with cold. Looking at him, it seemed he was exhausted from his long journey. Fatigue and cold had left him nearly breathless.
Sitting alone under the tree, that traveler was talking to himself...
"Oh! What a terrible cold... evening is falling and now I am tired; I can't walk any further. It seems I will have to spend tonight here in this dense forest. This tree will be good for spending the night and for shelter." (He said, looking up at the thickness of the tree) "This tree is very dense, so I am sure it will protect me from the chill of the cold night."
Then, after a short pause, the man began talking to himself again…
"If only some fire could be arranged from somewhere, there would be a little more relief from the cold. Spending a winter night in this terrifying forest without fire will be extremely painful. I have no means to light a fire; I don't know how the night will pass. Ugh! This cold. If only a bonfire could be arranged somehow at this moment."
The traveler, shivering, was looking here and there, trying to cover and keep his body warm with his hands. The sound of his teeth chattering was audible even to the birds, and his trembling voice revealed that he was truly suffering terribly from the cold.
Hearing the traveler's muttering, the female sparrow said to her mate...
"Just look, how this poor man sitting under the tree is shivering with cold... I feel great pity for him; I wish we could help him in some way."
The male sparrow said... "My dear, you are right. Seeing him shiver like this makes me feel pity too... since this traveler has taken shelter under our tree, he is our guest tonight, and therefore we must help him... I once heard from a sage living in this very forest—'A householder should welcome a guest who comes to his door; if a householder does not do so, his merits are lost'... therefore, we must help him somehow. This is our duty."
The female sparrow said... "Dear, you are right and it is my wish too, but how can we tiny birds possibly help him?"
The male sparrow thought for a moment and said... "I have an idea... you gather some twigs from nearby, meanwhile I will try to bring a burning piece of wood from the nearby hermitage of the sages."
Saying this, the male sparrow immediately left the nest and flew away.
After he flew away, the female sparrow also left the nest and began picking up twigs from the surrounding area and dropping them in front of the traveler. The traveler watched this strange act of the sparrow with curiosity for some time, then whispered in amazement— "What is this tiny sparrow doing? Is she truly trying to help me? Perhaps God has sent her to help me." Thinking this, enthusiasm arose within him as well, and he too began gathering wood. The sparrow was bringing only small twigs, but he gathered large branches as well. Soon, he had a good amount of wood collected, which he arranged into the shape of a bonfire.
He was just thinking of a way to light the bonfire when the male sparrow returned. A burning twig was held in his beak, which he dropped onto the pile of wood they had both gathered. Seeing this wonderful sight, the man was overjoyed and quickly arranged the wood properly and lit the fire with effort. In a short while, he got relief from the bone-chilling cold.
Seeing their hard work succeed, the pair of birds sitting on the tree branch looked at each other happily. Satisfaction in fulfilling their duty toward a guest was reflected in their eyes. Along with that, they were also happy that their labor was successful.
The female sparrow said... "Wow! You really came up with a great plan... look, our hard work has paid off! Now he is not shivering with cold and looks happy too."
The male sparrow said... "Certainly! It was meant to be. Come, let's go and sit in our nest." Saying this, both birds went back into their little home.
They had been sitting in the nest for only a short while when the voice of the traveler came again from beneath the tree.
The two birds peered down from the nest once more and heard the man’s muttering voice. He was speaking to himself, saying... "Oh! Thanks to the help of those kind birds, I am rid of the cold, but now I feel hungry... where shall I find food in this dark night? Ah! It seems that after escaping the cold, I shall now die of hunger. O God! This journey of mine is extremely painful."
Hearing the words of the guest crying out in hunger, the birds sitting on the tree looked at each other with sorrowful eyes.
The female sparrow said... "Oh! We didn't even think that we should also feed our guest... now it has become pitch dark and there is no fruit-bearing tree nearby... what shall we do now?"
The male sparrow also became worried; all his previous hard work seemed to be going in vain. Finally, after thinking for a while, he said to the female sparrow...
"My dear! If our guest dies of hunger before our very eyes, we will surely incur a great sin... therefore, we must protect his life at all costs... I can think of only one way, but it is somewhat difficult..."
The female sparrow said... "No matter how difficult the task, we will certainly protect his life.... tell me, what is that way...?"
The male sparrow said... "We both know that there are no fruit-bearing trees nearby and in this darkness of night, we won't even be able to see enough to go far and bring some fruit for our guest. Therefore, the only way now is for me to jump into this fire, so that he may be satisfied by eating me… and we do not have to watch our guest die of hunger."
The male sparrow's words pierced the female sparrow's heart like an arrow. She cried out in distress... "No... no! Don't do that... think of some other way... there must be another path."
The male sparrow said nothing; he just watched her silently. The female sparrow realized there was no other way. She said... "Fine, if lives must be given, then I will give mine... because I do not want to live even for a moment without you."
The male sparrow said... "That cannot happen... being the head of the family, it is my responsibility to protect you along with the guest; therefore, I will be the one to jump into the fire."
The female sparrow said... "But serving the guest is my duty as well, and I want to be with you in this, or even ahead of you if need be."
Finally, an argument broke out between them. Both loved each other immensely; they had been together all their lives, so neither wanted to see the other die.
At last, as if making a final decision, the male sparrow said... "Whatever happens, I will not let you jump into the fire while I am alive, nor will I let this guest die of hunger... do as you see fit after I am gone." Saying this, without listening to anything further, the male sparrow leaped directly into the burning fire beneath the tree.
Stunned by the male sparrow's sudden act, the female sparrow screamed... "No! Stop... don't do this." She lunged to look out of the nest and, seeing her mate struggling in the fire, she turned her face away and began to weep inconsolably.
The traveler sitting by the fire saw a bird fall into the flames and tried to save it, but was unsuccessful. He too was stunned for a moment by this sudden occurrence and could not understand why the bird had done so. Then, a flash of insight struck his mind—"Is this tiny bird giving its life for me of its own will?" At this very thought, his eyes filled with tears, but his hunger was so intense that he accepted it as an act of immense divine grace.
However, his hunger was not completely satisfied by that small meal; instead, it increased. He said... "Oh! Instead of ending my hunger, this little food has increased it... this fire is also dying down now, so first I will bring some more wood to save this fire.... let me see, perhaps I might find something else to eat nearby." Thinking this, he went to gather wood.
He did not know that his words had been heard by the female sparrow sitting in the nest. She began to think... "Oh! This man's words are true... we are but tiny birds and he is a giant human... in such a case, how can a single bird like us satisfy his stomach? Surely, it is now my turn for self-sacrifice on the path of duty. Now I must jump into this fire and make a final attempt to satisfy this man, otherwise my husband's sacrifice will go in vain. Besides, I consider living without my beloved to be meaningless now; therefore, following the path shown by my husband, I shall soon reach him." Taking this firm decision, the female sparrow immediately jumped into the burning fire under the tree and, after struggling for a moment, became still.
The traveler, returning with the wood, saw another bird fallen into the fire. He was stunned! He realized that the pair of birds had sacrificed themselves for him. Talking to himself, he said... "It is a wonderful thing! I know not why these two birds gave their lives by jumping into the fire for me. I shall consider it their great kindness and will pray to God for these innocent birds, that they may receive the full merit of this gift of life. May they find peace and happiness after death and in their next life."
Then he ate the female sparrow as well and, silently wishing for the peace of the sacred souls of both birds, spent the rest of the night huddled by that bonfire and proceeded on his way in the morning.
'To be continued...'
<★★★★★★★★★★★>
"Friends! Now you might be wondering—I promised you a story of a King and Queen, so where did this tale of two little birds come from? 😊
Well, please don't get 'chirpy' or annoyed! This is the very foundation of that same King and Queen’s story. This ultimate sacrifice by these tiny creatures of nature will not go in vain; rather, it is from here that the great saga begins—the saga of our fictional King Vikramaditya, the hero of 'Once There Was a King.'
What happened to these birds next? And how does the King make his entry? To find out, stay tuned and wait for the next part.
Please do share your thoughts about this story and my writing in the comments. Your feedback is the true energy behind my words.
Thank you! 🙏💕"
Read the next episode here:
https://meetu2nishabd.blogspot.com/2026/03/blog-post_11.html
राजकुमारी सुवर्णा: भाग 1
"नमस्कार दोस्तों!
यह एक पुराने ज़माने की काल्पनिक लोककथा है, वैसी ही जैसी हमारी दादी-नानी अक्सर हमें रातों को कहानियों की जादुई दुनिया में ले जाने के लिए सुनाया करती थीं। मैंने यह कहानी अपनी एक नानी से सुनी थी। वे बड़े चाव से इसे 'राजा विक्रमादित्य की कहानी' कहकर सुनाया करती थीं... पर रुकिए! ये वे विक्रमादित्य नहीं हैं जिनके नाम पर 'विक्रमी संवत' चला या जिन पर मशहूर 'बैताल-पचीसी' लिखी गई है।
बल्कि, यह तो लोक-कथाओं के संसार के एक अलग विक्रमादित्य की कहानी है। हमारी यह कहानी अपने पात्रों एवं घटनाओं के माध्यम से विभिन्न दिलचस्प और अनूठे मोड़ों से गुज़रती हुई, हमें एक ऐसे निराले वातावरण की सैर कराती है जहाँ कल्पना और संवेदना का सुंदर संगम है। जिस सादगी और रस के साथ मैंने इसे सुना था, उसी भाव से इसे आपके लिए शब्दों में पिरोने की कोशिश की है। मुझे पूरा यकीन है कि यह कहानी आपके दिल को भी ज़रूर छुएगी।
स्पष्टीकरण: यह कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है। इसका उद्देश्य किसी ऐतिहासिक या साहित्यिक तथ्य को पेश करना नहीं, बल्कि लोक-रंजन और मनोरंजन है। मुझे उम्मीद है कि यह कहानी आपको एक सुखद अनुभव देगी।"
<★★★★★>
किसी समय, ऋषियों की तपोस्थली माने जाने वाले एक शांत और सघन वन में, एक विशाल वृक्ष पर गौरैया का एक जोड़ा रहता था। दोनों पक्षियों में बहुत प्रेम था। दोनों के कई बच्चे हुए, जो बड़े होकर उड़ चुके थे। आजकल वे दोनों ही घोंसले में रहते थे और आपस में सुख-दुख बाँटते थे।
सर्दियों की एक सर्द शाम, जब सभी परिंदे दाना चुगकर अपने घोंसलों में लौट आए थे, वे दोनों भी दिनभर घूम-फिरकर और भरपेट चारा चुगकर हँसते-खेलते अपने घोंसले में लौट आए थे। अभी वे घोंसले में आकर आराम से बैठे ही थे कि उन्हें हल्की-हल्की किसी के बोलने की आवाज़ सुनाई दी।
पक्षियों ने घोंसले से बाहर झाँककर पेड़ के नीचे देखा, तो पेड़ की जड़ों के पास एक पथिक मनुष्य बैठा दिखा, जो ठंड से काँप रहा था। उसे देखकर लग रहा था कि वह अपनी लंबी यात्रा से थक गया है। थकान एवं ठंड ने उसे लगभग निढाल कर दिया था।
पेड़ के नीचे बैठा वह पथिक, अकेला बैठा मानो अपने आप से ही बातें कर रहा था....
"ओह! कैसी बुरी ठंड है... शाम ढल रही है और अब मैं थक गया हूँ, मुझसे अब और नहीं चला जाएगा। लगता है आज की रात यहीं इसी घने वन में गुज़ारनी पड़ेगी। आज की रात बिताने और शरण के लिए यह पेड़ अच्छा रहेगा।" (उसने ऊपर पेड़ की सघनता को देखते हुए कहा) "यह पेड़ बहुत घना है, इसलिए मुझे भरोसा है कि सर्द रात्रि की शीत से यह अवश्य मेरी रक्षा करेगा।"
फिर थोड़ी देर रुककर वह मनुष्य पुनः अपने आप से बातें करने लगा…
"काश! कहीं से कुछ आग की व्यवस्था हो जाती, तो ठंड से थोड़ी और राहत मिलती। बिना आग के इस भयानक जंगल में सर्दी की रात काटनी अत्यधिक दुखदायी होगी। मेरे पास आग जलाने की कोई व्यवस्था नहीं है, न जाने रात कैसे कटेगी। उफ़! यह ठंड। काश! इस वक्त कहीं से अलाव की व्यवस्था हो सकती।"
पथिक काँपते हुए अपने हाथों से अपना शरीर ढंकने और गर्म रखने का प्रयास सा करता हुआ इधर-उधर देख रहा था। उसके दाँत बजने की आवाज़ उन परिंदों को भी सुनाई दे रही थी, साथ ही उसकी कँपकँपाती आवाज़ बता रही थी कि वह सचमुच ठंड से बुरी तरह पीड़ित है।
पथिक की बड़बड़ाहट सुनकर गौरैया ने अपने गौरे से कहा...
"ज़रा देखो तो, पेड़ के नीचे बैठा यह दीन मनुष्य ठंड से कैसे काँप रहा है… मुझे इस पर बड़ी दया आ रही है, काश हम इसकी कुछ सहायता कर सकते।"
गौरा बोला... "प्रिये, तुम सही कह रही हो। इसे इस तरह ठंड से काँपते देखकर मुझे भी इस पर दया आ रही है... चूंकि यह पथिक हमारे पेड़ के नीचे ठहरा है, इसलिए यह आज रात्रि हमारा अतिथि है, और इसलिए हमें इसकी सहायता करनी चाहिए… मैंने कभी इसी वन में निवास करने वाले एक ऋषि के मुख से सुना था कि—‘गृहस्थ को अपने द्वार पर आए अतिथि का सत्कार करना चाहिए, अगर गृहस्थ ऐसा नहीं करता तो उसके पुण्यों की हानि होती है’... अतः हमें कैसे भी करके इसकी सहायता करनी चाहिए। यही हमारा कर्तव्य है।"
गौरैया बोली... "प्रिय, तुम ठीक कह रहे हो और मेरी भी यही इच्छा है, किंतु हम नन्हे-नन्हे पक्षी भला इसकी क्या ही सहायता कर सकते हैं?"
गौरा कुछ सोचकर बोला... "मेरे पास एक उपाय है... तुम आसपास से कुछ लकड़ियाँ इकट्ठी कर लो, तब तक मैं पास ही स्थित ऋषियों के आश्रम से जलती हुई लकड़ी लाने का प्रयत्न करता हूँ।"
यह कहकर गौरा तत्काल घोंसले से निकला और उड़ गया।
गौरे के उड़ने के बाद गौरैया भी घोंसले से निकली और आसपास से लकड़ियाँ चुनकर उस पथिक के आगे गिराने लगी। वह पथिक कुछ देर कौतूहल से गौरैया का यह विचित्र कार्य देखता रहा, फिर विस्मय से बुदबुदाया— "यह नन्ही गौरैया क्या कर रही है? क्या यह सचमुच मेरी सहायता का प्रयास कर रही है? शायद ईश्वर ने ही इसे मेरी मदद के लिए भेजा है।" यह सोचकर उसके भीतर भी उत्साह जागा और उसने भी लकड़ियाँ इकट्ठी करनी शुरू कर दीं। गौरैया तो छोटी लकड़ियाँ ही ला रही थी, लेकिन वह बड़ी लकड़ियाँ भी इकट्ठी कर लाया। और थोड़ी ही देर में उसके पास काफी लकड़ियाँ इकट्ठी हो गईं, जिन्हें समेटकर उसने अलाव का रूप दे दिया।
अब वह अलाव जलाने का उपाय सोच ही रहा था कि तभी गौरा लौट आया। उसकी चोंच में एक जलती लकड़ी दबी थी, जिसे उसने उन दोनों के इकट्ठे किए गए लकड़ियों के ढेर पर गिरा दिया। यह अद्भुत दृश्य देखकर वह मनुष्य प्रसन्न हो उठा और उसने जल्दी-जल्दी उन लकड़ियों को ठीक से रखकर प्रयत्नपूर्वक आग जला ली। थोड़ी ही देर में उसे हाड़ कँपाती सर्दी से राहत मिल गई।
अपनी मेहनत सफल होती देख पेड़ की टहनी पर बैठे परिंदों के जोड़े ने खुश होकर एक-दूसरे की ओर देखा। उनकी आँखों में अतिथि के प्रति अपने कर्तव्य-निर्वाह का संतोष झलक रहा था। साथ ही उन्हें अपने श्रम के सफल होने की प्रसन्नता भी थी।
गौरैया बोली... "वाह! तुमने सचमुच बहुत अच्छा उपाय निकाला... देखो तो, हमारी मेहनत रंग लाई! अब यह ठंड से नहीं काँप रहा और खुश भी दिख रहा है।"
गौरा बोला... "अवश्य! ऐसा ही होगा। आओ, हम अपने घोंसले में चलकर बैठते हैं।" यह कहकर दोनों परिंदे अपने घरौंदे में चले गए।
अभी उन्हें घोंसले में बैठे थोड़ी ही देर हुई थी कि पेड़ के नीचे से फिर उस पथिक की आवाज़ आई।
उन दोनों ने फिर घोंसले से नीचे झाँककर देखा और उस मनुष्य की बुदबुदाती आवाज़ सुनी। वह मानो अपने आप से बातें करता हुआ कह रहा था... "ओह! उन दयालु पक्षियों की सहायता से ठंड से तो छुटकारा मिला, किंतु अब भूख लग रही है... इस अँधेरी रात में भोजन कहाँ ढूँढूँ? आह! लगता है ठंड से बचकर अब मैं भूख से मरूँगा। हे ईश्वर! मेरी यह यात्रा अत्यंत दुखदायी है।"
भूख से बिलखते अतिथि की बातें सुनकर पेड़ पर बैठे पक्षियों ने दुखी नज़रों से एक-दूसरे को देखा।
गौरैया बोली... "ओह! यह तो हमने सोचा ही नहीं कि हमें अपने अतिथि को भोजन भी कराना चाहिए... अब तो घना अँधेरा हो गया है और निकट में कोई फलदार वृक्ष भी नहीं है... अब हम क्या करें?"
गौरा भी चिंतित हो गया, उसे पूर्व की सारी मेहनत व्यर्थ जाती प्रतीत हुई। आखिर कुछ देर सोचकर उसने गौरैया से कहा...
"प्रिये! अगर हमारा अतिथि हमारे देखते-देखते भूख से मर गया, तो हमें अवश्य ही बहुत बड़ा पाप लगेगा... इसलिए हमें हर प्रकार से इसकी प्राण-रक्षा करनी ही होगी... मुझे एक ही उपाय सूझ रहा है, किंतु वह थोड़ा दुष्कर है...।"
गौरैया बोली... "कैसा भी दुष्कर कार्य करना पड़े, हम अवश्य इसके प्राणों की रक्षा करेंगे.... तुम बताओ तो सही वह उपाय क्या है...?"
गौरा बोला... "हम दोनों ही जानते हैं कि यहाँ आसपास कोई फलदार वृक्ष नहीं है और रात्रि के इस अंधकार में हमें कुछ दिखेगा भी नहीं कि हम दूर जाकर अपने अतिथि के लिए कुछ फल इत्यादि ला सकें। अतः अब यही उपाय है कि मैं इस आग में कूद जाऊँ, जिससे मुझे खाकर यह तृप्त हो जाए… और हमें अपने अतिथि को भूख से मरते हुए न देखना पड़े।"
गौरे की बात गौरैया के हृदय को तीर की भाँति लगी, वह छटपटाकर बोली... "नहीं... नहीं! तुम ऐसा मत करो... कोई और उपाय सोचो... कोई और रास्ता अवश्य होगा।"
गौरा कुछ न बोला, बस चुपचाप उसे देखता रहा। गौरैया समझ गई कि और कोई उपाय नहीं है। वह बोली... "ठीक है, अगर प्राण ही देने हैं, तो मैं दूँगी... क्योंकि मैं तुम्हारे बिना एक पल भी जीवित नहीं रहना चाहती।"
गौरा बोला... "ऐसा नहीं हो सकता... परिवार का मुखिया होने के कारण अतिथि के साथ-साथ तुम्हारी रक्षा करना भी मेरा दायित्व है, अतः मैं ही आग में कूदूँगा।"
गौरैया बोली.... "किंतु अतिथि सत्कार मेरा भी तो धर्म है और मैं इसमें तुम्हारे साथ, बल्कि ज़रूरत पड़े तो आगे रहना चाहती हूँ।"
आखिर दोनों में बहस शुरू हो गई। दोनों ही एक-दूसरे से अत्यंत प्रेम करते थे, आजीवन दोनों साथ रहे थे, इसलिए दोनों ही एक-दूसरे को मरते हुए नहीं देखना चाहते थे।
आखिरकार गौरा मानो अंतिम फैसला करता हुआ बोला.... "कुछ भी हो जाए, मैं अपने जीवित रहते तुम्हें आग में नहीं कूदने दूँगा और न ही इस अतिथि को भूखा मरने दूँगा... मेरे बाद तुम्हें जैसा उचित लगे वैसा करना।" यह कहते हुए गौरे ने बिना कुछ सुने सीधा पेड़ के नीचे जलती आग में छलांग लगा दी।
गौरे के अकस्मात ऐसा करने से हतप्रभ गौरैया चीख पड़ी.... "नहीं! रुक जाओ... ऐसा मत करो।" उसने लपक कर घोंसले से बाहर देखा और अपने जोड़े को आग में तड़पते देख मुँह फेरकर फूट-फूटकर रोने लगी।
आग के पास बैठे पथिक ने एक परिंदे को आग में गिरते देखा तो बचाने का प्रयास किया, किंतु सफल न हुआ। वह भी अकस्मात हुई इस घटना से कुछ क्षण को हतप्रभ रह गया और समझ नहीं सका कि परिंदे ने ऐसा क्यों किया। तभी उसके मन में एक बिजली सी कौंधी—"क्या यह नन्हा पक्षी अपनी इच्छा से मेरे लिए प्राण दे रहा है?" यह विचार मात्र से उसकी आँखें भर आईं, पर क्षुधा इतनी प्रबल थी कि उसने इसे ईश्वर की असीम कृपा मानकर स्वीकार कर लिया।
तथापि, उसे खाकर उस पथिक की भूख पूरी तरह शांत नहीं हुई बल्कि बढ़ गई। वह बोला... "ओह! इस थोड़े से आहार से मेरी भूख समाप्त होने की जगह और बढ़ गई... यह आग भी अब धीमी हो रही है, अतः पहले मैं थोड़ी और लकड़ियाँ लाकर इस आग को बचाता हूँ.... देखूँ शायद आसपास कुछ और खाने को भी मिल जाए।" यह सोचकर वह लकड़ियाँ इकट्ठी करने चल दिया।
उसे नहीं मालूम था कि उसके शब्द घोंसले में बैठी गौरैया ने सुन लिए हैं। गौरैया सोचने लगी.... "ओह! इस मनुष्य की बात सही है..., हम तो नन्हे-नन्हे परिंदे हैं और यह एक विशाल मनुष्य... ऐसे में हम जैसे एक पक्षी से भला इसका पेट कैसे भर सकेगा? निश्चय ही अब कर्तव्यपथ पर आत्मोत्सर्ग की बारी मेरी है। अब मुझे अवश्य ही इस आग में कूद जाना चाहिए और ऐसा करके इस मनुष्य की तृप्ति का अंतिम प्रयास करना चाहिए, अन्यथा मेरे पति का आत्मोत्सर्ग व्यर्थ चला जाएगा। वैसे भी अब मैं अपने प्रिय के बिना जीवित रहना व्यर्थ समझती हूँ, अतः अब अपने पति के दिखाए मार्ग पर चलकर शीघ्र ही उसके पास पहुँच जाऊँगी।" यह कठोर निर्णय लेकर गौरैया तत्काल पेड़ के नीचे जलती आग में कूद पड़ी और कुछ क्षण तड़पकर शांत हो गई।
लकड़ियाँ लेकर लौटे पथिक ने आग में गिरे एक और परिंदे को देखा। वह दंग रह गया! उसे समझ आ गया कि पक्षियों के उस जोड़े ने उसके लिए बलिदान दिया है। वह अपने आप से बातें करता हुआ बोला... "अद्भुत बात है! इन दोनों पक्षियों ने अग्नि में कूदकर मेरे लिए जान दे दी। मैं इसे इनकी महान कृपा समझूँगा और इन मासूम पक्षियों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करूँगा कि उन्हें इस प्राणदान का संपूर्ण पुण्य मिले। उन्हें मृत्युपरांत और अगले जन्म में सुख-शांति की प्राप्ति हो।"
फिर उसने उस गौरैया को भी खा लिया और मन ही मन दोनों पक्षियों की पवित्र आत्मा की शांति की कामना करते हुए बाकी रात उसी अलाव के पास सिमटकर काटी और प्रातः अपने मार्ग पर बढ़ गया।
'क्रमशः'
<★★★★★★★★★★>
"दोस्तों! अब आप शायद सोच रहे होंगे कि मैंने आपसे राजा-रानी की कहानी का वादा किया था, फिर यह चिड़ा-चिड़ी की कहानी कहाँ से बीच में आ गई? 😊
खैर, आप 'चिड़चिड़े' बिल्कुल मत होइए! यह उन्हीं राजा-रानी की कहानी की नींव है। प्रकृति के इन नन्हे परिंदों का यह आत्मोत्सर्ग व्यर्थ नहीं जाएगा, बल्कि यहीं से उस महान गाथा का जन्म होगा, जिसके नायक हमारे काल्पनिक राजा विक्रमादित्य यानी कि 'एक था राजा' हैं।
इन परिंदों का आगे क्या हुआ? और राजा की एंट्री कैसे हुई? यह जानने के लिए साथ बने रहिए और अगले भाग की प्रतीक्षा कीजिए।
इस कहानी और मेरी लेखनी के बारे में अपनी राय टिप्पणी (Comment) में ज़रूर साझा करें। आपके विचार ही मेरे शब्दों की असली ऊर्जा हैं।
धन्यवाद! 🙏💕"
अगला भाग यहाँ पढ़़े: https://meetu2nishabd.blogspot.com/2026/03/blog-post_11.html
Tuesday, March 24, 2026
‘कुल्हाड़ी के साये में हरियाली'/Greenery in the Shadow of the Axe
Friday, March 20, 2026
वो खिड़की, वो चिड़िया वो चावल के दाने
20 मार्च: विश्व गौरैया दिवस...🐦
"क्या आपको याद है, आखिरी बार आपने अपने रोशनदान में तिनके कब देखे थे?"
जब मैं गौरैया की बात करती हूँ, तो बचपन के कुछ धुंधले लेकिन बेहद खूबसूरत दृश्य आँखों के सामने जीवंत हो जाते हैं। हमारे घर में रोज़ सुबह आंगन में चावल के दाने बिखेरे जाते थे। उन नन्हे परिंदों का अच्छा-खासा झुंड इकट्ठा होता, और उनकी वो चहचहाहट ही वजह थी कि मैं भोर होते ही बिस्तर छोड़ देती थी।
ये नन्ही जानें वक्त की कितनी पक्की होती हैं, यह मैंने तभी जान लिया था। दाना डालने वाला भले ही देर कर दे, लेकिन ये 'नन्हे मेहमान' तय समय पर हाज़िर हो जाते। और अगर दाने न डले हों? तो मुंडेर पर बैठकर ऐसी ज़ोरदार 'नारेबाज़ी' शुरू होती कि पूरा घर जाग जाए!
इस झुंड में बुलबुल, धुनियाइन और फाख्ता भी होते थे, पर बहुमत हमेशा गौरैया का ही रहता। पंख फुलाकर रूई के गोलों जैसी इधर-उधर फुदकती ये गौरैया मुझे बेहद दिलचस्प लगतीं। मैं एक तरफ बिना हिले-डुले इस पूरी तस्वीर का हिस्सा बनी रहती ताकि वे डरें नहीं; मैं उनकी आज़ाद दुनिया में बाधा नहीं, बस एक खामोश साथी बनना चाहती थी।
घर के हर कमरे के रोशनदान में गौरैया अपने घोंसले बना लेतीं। पूरे घर में तिनके बिखरे रहते। आलम यह था कि पता ही नहीं चलता था कि अभी झाड़ू लगा भी है या नहीं! हम कभी खीझते, कभी परेशान होते, लेकिन जैसे ही उन घोंसलों से नन्हे बच्चों की 'चीं-चीं' सुनाई देती, ऐसा लगता मानो परिवार में कुछ नए सदस्य जुड़ गए हों।
यूँ तो मैं उन्हें छूने की कोशिश नहीं करती थी, पर कई बार हालात 'इमरजेंसी वार्ड' जैसे हो जाते। अपनी ढीठाई में वे अक्सर चलते हुए सीलिंग-फैन के पास पहुँच जातीं। जैसे ही कोई गौरैया पंखे से टकराकर घायल होती, पूरे घर में 'हाई-अलर्ट' हो जाता। सब दौड़ते पंखे बंद करने और उस नन्ही जान को बचाने।
मुझे आज भी याद है, जब मैं उस घायल गौरैया को अपनी हथेलियों में उठाती, तो वो विवश आँखों से मुझे देखती और खुद को पूरी तरह मेरे भरोसे छोड़ देती। मैं उसकी चोट पर दवा लगाती, उसे पानी पिलाती और किसी गत्ते के डिब्बे में नर्म कपड़ों का बिछौना बनाकर उसे 'क्वारंटाइन' कर देती ताकि वो ठीक होने तक उड़ने की ज़िद न करे। फिर जब वो स्वस्थ हो जाती, तो उड़ने के लिए ऐसी छटपटाती कि मेरी हथेलियों पर चोंच मार-मार कर अपनी आज़ादी माँगने लगती।
उसे आज़ाद होते देख मैं हमेशा सोचती— 'क्या ये मुझे याद रखेगी?' पर दिल के एक कोने में सुकून होता कि मैं उसे बचा सकी।
हथेलियों पर आज भी वो स्पर्श है...
आज ये सब लिखते हुए भी मैं अपनी हथेली पर उन घायल परिंदों के 'मूँगफली के दाने' जितने बड़े दिल की तेज़ धड़कन महसूस कर रही हूँ।
"वो भरोसा परिंदे का मेरी हथेली पर उतरा था एक दिन,
फिर ताउम्र मेरी हथेलियों ने महसूस की नर्मी उसकी।
वो नन्हा सा दिल आज भी थिरकता है मेरी हथेलियों के बीच 'निःशब्द',
और महसूस होती है ज़िंदगी में आज भी गर्मी उसकी।"
✍️'निःशब्द'
आज की शहरी 'चिल्लपों' और हमारा अपराधबोध...
आज की मशीनी दुनिया और शहरी शोर में ये चहचहाहट कहीं दब गई है। हम विकास की अंधी दौड़ में यह महसूस ही नहीं कर पा रहे कि हम क्या खो रहे हैं। यह दुनिया बिना परिंदों के कितनी नीरस और बेरौनक होगी?
जब मानव सभ्यता अन्य प्राणियों की अनदेखी कर उन्हें अपने स्वार्थ की बलि चढ़ाती है, तो मुझे खुद के 'मानव' होने पर गर्व नहीं, बल्कि अपराधबोध होता है। उन्होंने हम पर भरोसा किया और हमने उन्हें बेघर कर दिया।
"छीन कर उसका आशियाँ घर बनाया हमने,
'निःशब्द' ये कैसा अजब साथ निभाया हमने।।"
✍️'निःशब्द'
आज गौरैया, जो जीवन के हर दिन का हिस्सा थी, मात्र कैलेंडर का 'एक दिन' (Event) बनकर रह गई है। शायद अभी बहुत देर नहीं हुई है... गौरैया को अब भी उम्मीद है कि हम उसे वापस घर बुलाएंगे। उसकी चहचहाहट में छिपी वो मासूम उम्मीद मुझे तो सुनाई देती है... क्या आप सुन पा रहे हैं?
धरती पर परिंदे कम हो रहे हैं... उन्हें बुला लीजिए, वरना उनके बिना यह धरती बेजान और खामोश हो जाएगी।
एक कड़वी सच्चाई:
"मैंने आपकी खिड़की पर घोंसला नहीं बनाया साहब, जहाँ आपका मकान है, वहाँ कभी मेरा पेड़ हुआ करता था।"
✍️एक गौरैया.....🐦
अंत में वर्तमान की विडंबना......
"इक परिंदा हर रोज खटखटाता है दर मेरा,
जरूर मेरे दरवाजे में लकड़ी उसके पेड़ की है।"
✍️लेख, अमिता मिश्रा 'निःशब्द'💕
🖌️तस्वीर, जैमिनी एआई की सहायता से तैयार
🪴"मनीप्लांट के बहाने से: भाग-२/By Way of the Money Plant: Episode- 2"🪴
विषय: मौन रिश्तों की अहमियत और उनका निश्छल संग 🪴 मैं अक्सर पानी के जार में लगे उस मनीप्लांट को खामोशी से निहारती रहती हूँ।...
-
🦟मच्छर और पूँछ... (हास्य कविता) मोबाइल में हमने अपना मन था लगाया... तभी एक मच्छर कान में आकर गुनगुनाया... हाथ उठाकर हमने उस...
-
The Revelation of the Sage Previously: The blindfold over Princess Suvarna’s eyes has plunged the entire royal palace into dee...
-
"Hello friends! This is an ancient fictional folk tale, much like the ones our grandmothers used to tell us a...