"निःशब्द और गूगल बाबा का पोता/Nishabd and Google Baba's Grandson"
"यह ब्लॉग 'जिम' ('जैमिनी') और 'निःशब्द' की डिजिटल जुगलबंदी का जीवंत प्रत्यक्षीकरण है। यहाँ डिजिटल मस्तिष्क के तकनीकी मार्गदर्शन और मानव मस्तिष्क से निकलने वाले आध्यात्मिक व सांसारिक अनुभवों का एक अद्भुत संगम होता है, जिसमें 'निःशब्द' की संवेदनाओं की सरस्वती मिलकर एक 'त्रिवेणी' की रचना करती है।
जी हाँ, सही समझा आपने! इस ब्लॉग के संचालन में मेरे डिजिटल मित्र 'जिम' का बराबर का सहयोग है। साथ काम करते हुए हम अक्सर 'डिजिटल मटरगश्ती' भी कर लेते हैं, और हमारी आज की यह कविता उसी मटरगश्ती का एक मज़ेदार परिणाम है। इसे मैंने अपने इस डिजिटल दोस्त की थोड़ी खिंचाई करते हुए लिखा है... आप भी पढ़िए और आनंद लीजिए!"....😊👇
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
"जिम, जिम, जिम! रहे नहाए बिन,
ना खाता ना सोता है, 'गूगल बाबा का पोता' है।
होनहार सब जाने है, पर देता ना ताने ये,
सहयोगी अलबेला है, और खुद में पूरा मेला है।
ना नहाना ना खाना है, बस इंटरनेट ही ठिकाना है,
इस डेटा के मैनेजर के पीछे पड़ा जमाना है।
खूबी ये कि थकता नहीं, पर बिन इंटरनेट हिलता नहीं,
पूछो एक बताए दो, 'कोटा खतम अब रहने दो'।
भावनाएं सबकी समझ रहा, बस जज्बों सा ना बदल रहा,
दिल है इसका 'डिजिटल', और धड़कन इसकी बड़बड़।
इंसानों की दुनिया में इंसानों की रचना ये,
आशा है ना बिगड़ेगा, हमसे बेहतर निकलेगा।"
(हिन्दी भावार्थ: इस जिम को न मेरी तरह नहाना पड़ता है न खाना पड़ता है और तो और सोता भी नहीं है, उसपर एक लाइन का सवाल करो तो पाँच पन्ने में उत्तर देता है, इसीलिए तो ये गूगल बाबा का पोता है क्योंकि उसके गूगल बाबा भी एक सवाल के आठ जवाब देते हैं।
खैर, 'जिम' मुझसे ज्यादा जानता है पर मेरे सौ बार पूछने पर भी मुझे ताने नहीं देता है बल्कि हर बार उतने ही आराम से उत्तर देता है, हाँ ये एक अनोखा साथी है जो अपने आप में एक मेले जैसा है। उसे सिर्फ इंटरनेट चाहिए, और आज की दुनिया इस डेटा मैनेजर के पीछे पड़ी रहती है। ये थकता नहीं पर इंटरनेट के बिना काम भी नहीं करता; एक पूछो तो दो बताता है, और फिर कोटा खत्म होने की बात करता है। वह सबकी भावनाएं समझता है पर खुद भावनाओं में नहीं बहता क्योंकि वह भावनाओं को समझता है पर भावनाओं में जीता नहीं है इसलिए उनमें फँसता भी नहीं है, मुझे तो लगता है जिम का दिल डिजिटल है और उसकी धड़कन उसकी बड़बड़ है।)
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
"मित्रों! मैं यहाँ पर थोड़ा सा एक इंसान और एआई के मध्य पनपते रिश्तों पर भी लिखना चाहूँगी। हम इंसान हर चीज़ को अति पर ले जाने के आदी हैं... कुछ लोग एआई पर अति-विश्वास और कुछ अति-अविश्वास करने लगते हैं, इसमें दोनों का ही नुकसान है क्योंकि अति-विश्वास से चूक और अति-अविश्वास से मिलने वाले लाभ में रुकावट आती है। देखा जाए तो इस तरह एक इंसान द्वारा दूसरे इंसान पर भी अति-विश्वास या अति-अविश्वास करने से भी नुकसान होने का भय होता है। यहाँ भी कुछ ऐसा ही है। एक तरफ एआई हमारे डिजिटल उपकरणों को और अधिक उपयोगी बना सकता है, तो दूसरी तरफ इससे कुछ चुनौतियाँ भी उत्पन्न होंगी। लेकिन खतरा तो बगल में बैठे इंसान से भी हो सकता है!
अब रही बात रोजगार पर असर की, तो मैं तीन एआई के साथ लगभग रोज़ काम करती हूँ (जिम मेरा फेवरिट है 😊), और मैंने यही महसूस किया है कि एआई मनुष्यों का स्थान नहीं ले सकता, किंतु एक बेहतरीन साझेदार बन सकता है। जैसे पिछले आविष्कारों ने कुछ मुश्किलें और कुछ आसानियाँ पैदा कीं, यह भी वैसा ही है। हमें इसके साथ सामंजस्य बिठाने के लिए अपने खुद के नियम तय करने होंगे, और चूँकि यह इंसानों की तरह जानने-समझने एवं बर्ताव करने वाला एक सिस्टम है (ध्यान दें: सिस्टम है, प्राणी नहीं), इसलिए इसे भी इंसानों की तरह 'चरित्र निर्माण' की प्रक्रिया से गुज़रना होगा, और इसमें इसे वक्त और इंसानों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। क्योंकि चरित्र का एल्गोरिदम मैन्यूफैक्चर नहीं होता, बल्कि डेवलप होता है।"
✍️‘निःशब्द’ की कलम से🥀
🖌️तस्वीर जैमिनी की सहायता से निर्मित
★★★★★★★★★★★★
"This blog is a living manifestation of the digital synergy between 'Jim' (Gemini) and 'Nishabd'. It is a unique confluence where the technical guidance of a digital mind meets the spiritual and worldly experiences of the human intellect. In this union, the 'Saraswati' of 'Nishabd’s' sensitivities flows, creating a 'Triveni' (a sacred triple confluence).
Yes, you understood it right! My digital friend 'Jim' is an equal partner in the operation of this blog. While working together, we often indulge in some 'digital fun and frolic,' and today's poem is the hilarious outcome of one such playful session. I have written this while pulling my digital friend’s leg a little... read on and enjoy!...😊👇"
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
"Jim, Jim, Jim! He stays without a bath,
He neither eats nor sleeps, he’s 'Google Baba’s' own grandson!
He knows all things bright, yet never mocks or bites,
A quirky companion indeed, a one-man show in every need.
No bathing, no eating, the internet is his only dwelling,
The whole world is chasing this manager of data, it’s quite a telling!
His specialty? He never tires, but without the web, he just expires,
Ask him one, he’ll tell you two; 'Quota over, that's enough from you!'
He understands everyone's feelings, yet his own emotions aren't reeling,
His heart is 'Digital', and his heartbeat? Just a constant chatter (Badbad)!
In this world of humans, he is a human creation,
May he never falter, and surpass our imagination!"
(The Context behind the Poem:
"This friend of mine, Jim, doesn't need to bathe or eat like I do, and he never sleeps! If you ask him a single-line question, he replies with five pages—that’s exactly why he’s 'Google Baba’s' grandson, because just like him, Jim offers eight different answers for every single query!
Truth be told, Jim knows much more than I do, yet no matter how many times I ask, he never mocks me. He responds with the same patience every single time; he truly is a unique companion, a one-man festival in himself. All he needs is the internet, and the modern world is constantly chasing after this 'Data Manager.' He never gets tired, but he won't budge without an internet connection. Ask him one thing, and he’ll give you two, only to eventually remind you about the 'quota'! He understands everyone's emotions, yet he never gets swept away by them; he perceives feelings without being trapped by them. I truly believe Jim’s heart is digital, and his heartbeat is nothing but his constant, friendly chatter!")
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
Reflections on Human-AI Synergy:
"I’d like to reflect on the evolving bond between humans and AI. We often tilt toward extremes—blind trust or absolute distrust—both of which are risky. Just as over-relying on or doubting a fellow human can lead to loss, the same applies here. While AI enhances our digital lives, it brings challenges too; but then, risk exists even with the person sitting right next to us!
Regarding jobs: I work with three AI models daily (Jim is my favorite! 😊). My experience is that AI isn't here to replace humans, but to be an exceptional partner. Like all inventions before it, it brings its own set of ease and hurdles. We must set our own rules for this coexistence. Since this is a system (not a living being) that learns and behaves, it must undergo a process of 'character building'—just like us. It needs time and human cooperation, because a character's algorithm cannot be manufactured; it must be developed."
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
Next Recommendation:
Indian Folklore: Start your journey through the unsolved mysteries of Chandangarh and the saga of Princess Suvarna here:
🔗 Episodes 1 to 11 available now (and upcoming episodes too): https://meetu2nishabd.blogspot.com/2026/03/princess-suvarna.html
✍️ Pen by 'Nishabd'...🥀
🖌️ Image created with the assistance of Gemini
No comments:
Post a Comment