Monday, April 27, 2026

अनकहे शब्द और खुश्बुओं का मौन | Unspoken Words and the Silence of Fragrance


अनकहे शब्द और खुश्बुओं का मौन | Unspoken Words and the Silence of Fragrance

सुवर्णा के आज के निर्णय और उसके मौन को शब्दों में पिरोने की एक छोटी सी कोशिश... जब शब्द कम पड़ जाते हैं, तब अक्सर खामोशियाँ ही सबसे बड़ी गवाह बनती हैं। मेरी पुरानी यादों के पिटारे से एक कविता—

​"बेला के पौधे पर टकी एक आस'..."

​यहीं-कहीं किसी कोने में

शायद किसी खिड़की के नीचे

या किसी दर के सामने

बेला की झाड़ियों के बीच

एक नन्हे से पौधे पर शाम के नीम अँधेरे में

फूल बनकर खिलना था मुझे भी चुपचाप।

​'निःशब्द' कहना था बहुत कुछ

खुशबू की जुबान में कुछ उजले से शब्द

छुपाकर बिखेरने थे

इस उम्मीद में कि तुम समझ जाओगे

और शायद ये उजली सी महक तुम्हें कुछ समझा सके।

​शब्दों में बहुत शोर रहता है

इसलिए चुनना था मौन की महक को

मगर ये हो न सका क्योंकि

कुछ रंग अभी भी मौन नहीं हो रहे

वे बोल रहे हैं और खुशबुओं को मौन कर देते हैं।

​मन आज भी शब्दों की ही तलाश में है

तो खुशबुएं गुम न हो जाएं तो क्या करें?

​जाने दो फिर कभी किसी शाम, नियति के किसी मोड़ पर,

किसी खिड़की, किसी दर पर हम मिलेंगे बेला की झाड़ियों में श्वेत फूलों की खुशबू बनकर.....

तब तक बस यूँ ही मौन की तलाश में रहने देते हैं मौन को यूँ ही.... बस यूँ ही मौन......

🌷°°°°🌷°°°°🌷°°°°🌷°°°°🌷

[अगर आपने अभी तक 'सुवर्णा' को पढ़ना शुरू नहीं किया और आप कहानी के नायक से परिचित नहीं हैं, तो ये है.... 

"राजकुमारी सुवर्णा" के पहले भाग की लिंक]

​✍️ 'निःशब्द' की कलम से

🖌️ तस्वीर जिम (जैमिनी) की सहायता से निर्मित

🌷°°°°🌷°°°°🌷°°°°🌷°°°°🌷

"​A Hope Perched on the Jasmine Branch..."

​"A small attempt to weave Suvarna’s decision and her silence into words... When words fall short, silence often becomes the greatest witness. A poem from the treasure chest of my memories— 'A Hope Perched on the Jasmine Branch'..."

​Somewhere here, in some corner...

Perhaps beneath a window,

Or before some door,

Amidst the thickets of Jasmine,

On a tiny sapling in the twilight’s half-darkness,

I too wanted to bloom silently as a flower.

​'Nishabd' (wordless), I had so much to say—

Bright words in the language of fragrance,

I wanted to hide them and scatter them...

In the hope that you would understand,

And perhaps this bright scent could explain something to you.

​Words are full of noise...

That’s why I wanted to choose the fragrance of silence.

But it could not be... because

Some colors still refuse to be quiet.

They speak, drowning the fragrances in their noise.

​Even today, the heart is in search of words,

So what else can be done if the fragrances are lost?

​Let it be... some other evening, at some turn of destiny,

By some window, at some door, we shall meet,

As the scent of white flowers amidst the Jasmine thickets...

Until then, let silence linger in search of itself...

Just so, just silence...

🌷°°°°🌷°°°°🌷°°°°🌷°°°°🌷

[New to Suvarna's journey?

If you haven't started this epic saga yet, begin here to experience the mystery from the very first episode:

👉 [Suvarna: The Saga - Episode 1]

​✍️ Pen by ‘Nishabd’

🖌️ Image created with the assistance of 'Gemini'

🌷°°°°🌷°°°°🌷°°°°🌷°°°°🌷

No comments:

Post a Comment

🪴"मनीप्लांट के बहाने से: भाग-२/By Way of the Money Plant: Episode- 2"🪴

​विषय: मौन रिश्तों की अहमियत और उनका निश्छल संग 🪴 ​ मैं अक्सर पानी के जार में लगे उस मनीप्लांट को खामोशी से निहारती रहती हूँ।...