अस्वीकरण (Disclosure): "इस लेख में कुछ अफ़िलिएट लिंक दिए गए हैं। यदि आप इन पर क्लिक करके कोई खरीदारी करते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक छोटा सा कमीशन मिल सकता है। यह मेरे लेखन और इस ब्लॉग को जारी रखने में मदद करता है। मैं केवल उन्हीं उत्पादों की सिफारिश करती हूँ जो मुझे वास्तव में उपयोगी लगते हैं।"
किसी समय एक जंगल में गधों का झुंड रहता था। वे पूरी आजादी से रहते, भरपेट खाते-पीते और मौज करते थे।
एक बार एक लोमड़ी को शरारत सूझी। उसने मुँह लटकाकर गधों से कहा— “मैं चिंता के मारे मरी जा रही हूँ और तुम लोग यहाँ मौज कर रहे हो! क्या तुम्हें पता है कि कितना बड़ा संकट सिर पर आ पहुँचा है?”
गधों ने घबराकर पूछा— “दीदी, भला क्या हुआ? बात तो बताओ!”
लोमड़ी ने फुसफुसाते हुए कहा— "मैंने अपने कानों से सुना और आँखों से देखा है। मछलियों ने एक बहुत बड़ी सेना बना ली है और वे अब तुम्हारे ऊपर चढ़ाई करने वाली हैं। भला उनके सामने तुम्हारा टिक पाना कैसे संभव होगा?”
गधे असमंजस में पड़ गए। उन्होंने सोचा कि व्यर्थ जान गँवाने से क्या लाभ? चलो, कहीं और चलते हैं। आनन-फानन में जंगल छोड़कर वे गाँव की ओर भाग निकले।
घबराए हुए गधों को देखकर गाँव के धोबी ने उनका खूब 'सत्कार' किया। उन्हें अपने छप्पर में आश्रय दिया और गले में रस्सी डालकर खूँटे से बाँधते हुए कहा— “डरने की जरा भी जरूरत नहीं है। मछलियों से मैं निपट लूँगा। तुम मेरे बाड़े में निर्भय होकर रहो, बस बदले में मेरा थोड़ा-सा बोझ ढोना पड़ेगा।”
गधों की घबराहट तो दूर हो गई, पर उसकी कीमत उन्हें बहुत महँगी चुकानी पड़ी।
(साभार: अखण्ड ज्योति, फरवरी-1964)
__________________________________
आज के हालात और हमारी जिम्मेदारी
दोस्तों! अक्सर देखा जाता है कि लोग मक्कार लोमड़ियों जैसी अफवाहों के चक्कर में आकर और काल्पनिक आशंकाओं पर विश्वास करके अनावश्यक भगदड़ मचा देते हैं। ऐसी चालाक लोमड़ियाँ कभी अपने स्वार्थ के लिए, तो कभी छोटी सी समस्या को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के आनंद के लिए व्यर्थ के डर को जन्म देती रहती हैं।
उदाहरण के लिए, कुछ समय पहले नमक के महँगे होने की अफवाह उड़ी और देखते ही देखते लोग 'गधे' बन आए—चार सौ रुपये किलो नमक ऐसे खरीदा गया जैसे वह नमक नहीं, 'संजीवनी बूटी' हो। आखिर ईश्वर ने हमें बुद्धि और समझ किसलिए दी है? जरूरत है तो बस उसका सही समय पर इस्तेमाल करने की।
इसलिए किसी भी अफवाह पर तत्काल यकीन न करें। रुकें, सोचें और संभव हो तो किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लें। जल्दबाजी आपको समझदार नहीं, बल्कि चालाक लोगों का शिकार साबित करती है।
विशेष टिप्पणी: गैस की किल्लत और समाधान
आजकल गैस की किल्लत को लेकर भी ऐसा ही पैनिक फैलाया जा रहा है। समस्या है, बेशक है, पर पैनिक होकर आप समस्या को समाप्त नहीं, बल्कि बढ़ा देते हैं। धैर्य रखें और आसपास मौजूद साधनों का सहारा लें। जैसे मेरे परिवार ने कोरोना के समय से ही इंडक्शन चूल्हे का विकल्प अपनाया और धीरे-धीरे घर के बर्तन भी उसी के अनुरूप (Flat Base) कर लिए। आज तवे के अलावा हमारे पास हर चीज़ का विकल्प मौजूद है।
शांत रहें, समस्या के साथ समाधान पर भी विचार करें। जरूरी नहीं कि समाधान वैसा ही हो जैसा आप चाहते हैं, पर समाधान होता जरूर है। बस उसे ढूँढने की दृष्टि चाहिए। इसलिए कृपया, न अफवाह फैलाएं और न ही सुनी-सुनाई बातों पर बिना जाँच-पड़ताल किए भरोसा करें...।
एक छोटी और मित्रवत सलाह
दोस्तों, जैसा कि मैंने लेख में जिक्र किया, गैस की किल्लत जैसी समस्याओं के बीच इंडक्शन चूल्हा एक बेहतरीन और समझदारी भरा विकल्प हो सकता है। सच कहूँ तो मैंने व्यक्तिगत रूप से इस खास मॉडल को अभी इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन इसकी खूबियों और 1600W की कम बिजली खपत को देखते हुए, अगर मुझे आज अपने लिए नया इंडक्शन चुनना होता, तो मेरी पहली पसंद यही होती। यह बजट में भी है और भरोसेमंद भी।
- गैस का विकल्प और
- कम बिजली वाला इंडक्शन
यदि आप चाहें तो इसे यहाँ इस लिंक पर देख सकते हैं:
👉 Prestige 1600W Induction Cooktop - यहाँ क्लिक करें
फिर से कहुँगी, अपनी ज़रूरत, बजट और समझ के अनुसार ही फैसला लें। खुश रहें, सुरक्षित रहें!
आपका दिन शुभ हो...🙏
✍️ अमिता मिश्रा ‘निःशब्द’ 💕
🖌️ तस्वीर एआई (Gemini) की सहायता से निर्मित
No comments:
Post a Comment