विषय: संतोष, न्यूनतमवाद और 'चाहत' बनाम 'जरूरत'/
मेरी खिड़की पर लटका यह मनीप्लांट मुझे अक्सर बहुत कुछ सिखाता रहता है। यकीन मानिए, यह बिना बोले भी संवाद कर सकता है और बिना लंबे उपदेशों के भी बहुत कुछ समझा जाता है—एक गुरु की तरह नहीं, बल्कि एक सहज मित्र की तरह।
मनीप्लांट उन लोगों का जीवंत उदाहरण है, जो न्यूनतम सुख-सुविधाओं में भी जीना जानते हैं। जीवन के लिए बहुत ही अल्प और अनिवार्य संसाधनों के साथ कैसे न केवल जिया जा सकता है, बल्कि खुश भी रहा जा सकता है, यह सीखना हो तो मनीप्लांट को देखिए। [Full Article available in हिंदी and English]
जहाँ अन्य सजावटी पौधे मिट्टी, खाद, पर्याप्त हवा और रोज़ाना की देखभाल के बावजूद ज़रा सी प्रतिकूलता में मुरझा जाते हैं, वहीं यह मात्र थोड़े से पानी और कामचलाऊ हवा के सहारे न केवल जीवित रहता है, बल्कि मस्त भी रहता है। न इसे कुछ विशेष चाहिए, न इसकी कोई माँग है। किसी ने इसकी सुध ली या नहीं, इसे कोई शिकायत नहीं। यह अपनी मनमोहक हरियाली और मुस्कान बिना किसी भेदभाव के हर राहगीर को बाँटता रहता है।
कभी-कभी मैं हँसी में इसे दुनिया का सबसे 'भोला' या 'बुद्धू' पौधा कहती हूँ, पर मन ही मन यह स्वीकार करती हूँ कि इसकी मासूमियत ही इसकी शक्ति है। यदि यह एक इंसान होता, तो दुनिया इसे 'संत' की उपाधि देती।
संत और मनीप्लांट में एक समानता अद्भुत है—दोनों ने 'चाहत' और 'जरूरत' के बीच का बुनियादी अंतर जान लिया है। वे जानते हैं कि "साँस लेना 'जरूरत' है, लेकिन हर साँस में खुशबू की इच्छा करना 'चाहत' है।" जैसा कि कहा गया है:
"चाह गई चिंता मिटी, मनवा बेपरवाह।"
आज जहाँ हम सब अपनी बढ़ती हुई ज़रूरतों और उनके पूरा न हो पाने का रोना रोते रहते हैं, वहीं एक संत अपनी न्यूनतम आवश्यकताएँ भी पूरी न होने पर अपने अलमस्त स्वभाव में जीता है। वह न ईश्वर को दोष देता है और न दुनिया को कोसता है।
मनीप्लांट भी बिल्कुल ऐसा ही है। आप चाहे इसे गमले में रोप दें या बोतल में लटका दें, बंदा खुश का खुश! ईर्ष्या होती है इसकी सरलता से। जीने के लिए खाद-पानी-मिट्टी की नापतौल की इसे कोई चिंता नहीं। यहाँ हम हैं कि खाना मिला तो स्वाद ढूँढ रहे हैं, बिस्तर मिला तो नरमी ढूँढ रहे हैं और कपड़े पहनने से पूर्व ही आराम से अधिक खूबसूरत दिखने की टेंशन आ गई। हम सरलता ढूँढते-ढूँढते कब जटिलताओं में उलझ जाते हैं, पता ही नहीं चलता और फिर मकड़ी की तरह खुद के बुने जाल में खुद को उलझाए रखते हैं और सोच लेते हैं कि जीवन तो ऐसा ही होता है। क्या सचमुच जीवन ही जटिलता है या हमारी जीवनशैली हमें जटिलता में जकड़ देती है? सोचिएगा जरूर।
दरअसल, हम किसी भी नियंत्रण या असुविधा को आपत्तिजनक और आपदा की तरह समझ लेते हैं। सोचने की बात है, बेशक भोजन का स्वादिष्ट होना आवश्यक है, पर क्या सदैव अनिवार्य है? कभी थोड़ा अस्वाद खाकर और उसमें भी संतोष ढूँढकर अपने मन एवं जिह्वा को नियंत्रण में लाकर देखिए, संतोष खुद आकर आपको वास्तविक सुख से अवगत कराएगा।
आज हर उम्र का व्यक्ति अनियंत्रित जीवन को स्वतंत्र और सुखी जीवन मानता है। वह सोचता ही नहीं कि बाहरी स्तर पर प्राप्त की गई स्वतंत्रता, आंतरिक स्तर पर गुलामी का प्रतीक है। आप बाहर जितने स्वतंत्र होंगे, अंदर उतना ही अधिक गुलाम हो जाएंगे। और चाहे आप इसे स्वीकार करें या नहीं, आंतरिक गुलामी आपको बाहरी स्वतंत्रता में कभी सुख नहीं लेने देती। आपकी चेतना मन एवं इंद्रियों की गुलामी में सदैव दुखी रहेगी क्योंकि मन एवं इंद्रियाँ चेतना की दिव्यता की अपेक्षा तुच्छ हैं। चेतना मन पर शासन करने के लिए है न कि उसके अधीन रहने के लिए। यही भारतीय आध्यात्मिक जगत में आत्मसुख का मार्ग है। बाहर से नियंत्रण में आते ही चेतना—शरीर, मन, इंद्रिय सब पर शासन करने लगती है और तब जल्दी ही इन सबको सुख और आनंद का भेद समझा देती है। हमारा मनीप्लांट मानो पहले ही इसे स्वीकार कर चुका है, इसीलिए तो उसे विशेष की आकांक्षा नहीं होती बल्कि उपलब्ध में ही आनंदित रहता है।
क्या हमें इनसे कुछ सीखना नहीं चाहिए? मैं तो सीख रही हूँ। अब जब कभी मेरे मन में किसी बात को लेकर शिकायत उभरती है, तो खिड़की पर लटके इन 'मनीप्लांट महाशय' की शक्ल देखकर मैं चुप हो जाती हूँ।
इसकी खामोश मौजूदगी ने मुझे जीवन का सबसे बड़ा मंत्र सिखा दिया है:
'संतोषं परम् सुखम्।' (संतोष ही सबसे बड़ा सुख है)
"क्या आपके पास भी ऐसा कोई 'मौन गुरु' है जिसने आपको जीवन का कोई मूल पाठ पढ़ाया हो? वो भी बिना बोले। बताइएगा अवश्य।"
आज के लिए इतना ही, आपका दिन शुभ हो...🙏💐
✍️ 'निःशब्द' की कलम से
🖌️तस्वीरें जेमिनी & नैनो बनाना के सौजन्य से💕
【अगर आपने पिछले भाग नहीं पढ़े तो यहाँ पढ़ सकते हैं...👉 भाग-१
(क्रमशः...)
🪴°🌷°🪴°🌷°🪴°🌷°🪴°🌷°🪴
Subject: Contentment, Minimalism, and 'Want' vs. 'Need'
This Money Plant sitting on my window often teaches me a great deal. Believe me, it can converse without speaking and explain so much without long sermons—not like a stern teacher, but like a natural friend.
The Money Plant is a living example of those who know how to live even with minimal comforts. If you want to learn how one can not only survive but also be happy with very few and essential resources for life, just look at the Money Plant.
Where other decorative plants wither at the slightest adversity despite soil, manure, adequate air, and daily care, this one remains not just alive but jubilant with only a little water and makeshift air. It wants nothing special, nor does it have any demands. Whether someone cared for it or not, it has no complaints. It keeps sharing its captivating greenery and smile with every passerby without any discrimination.
Sometimes, I jokingly call it the most 'naive' or 'foolish' plant in the world, but deep down, I accept that its innocence is its strength. If it were a human, the world would bestow upon it the title of a 'Saint.'
There is a wonderful similarity between a Saint and a Money Plant—both have understood the fundamental difference between 'Want' and 'Need.' They know that "breathing is a 'need,' but desiring fragrance in every breath is a 'want'." As it is said:
"Desires vanished, worries ceased, the mind became carefree."
Today, while we all keep lamenting our growing needs and their non-fulfillment, a Saint lives in his ecstatic nature even when his minimum requirements are not met. He neither blames God nor curses the world.
The Money Plant is exactly like that. Whether you plant it in a pot or hang it in a bottle, the fellow remains happy! I feel envious of its simplicity. It has no worry about the measurements of manure-water-soil for living. And here we are: if we get food, we are looking for taste; if we get a bed, we are looking for softness; and even before wearing clothes, the tension of looking beautiful rather than being comfortable arises. While searching for simplicity, we don't even realize when we get entangled in complexities, and then like a spider, we keep ourselves trapped in a web of our own making, thinking that life is just like this. Is life itself really a complexity, or does our lifestyle trap us in complexity? Do think about it.
Actually, we perceive any control or inconvenience as objectionable and a disaster. It’s a matter of thought—of course, it is necessary for food to be delicious, but is it always mandatory? Try eating something tasteless sometime and find contentment in that too, by bringing your mind and tongue under control; contentment itself will come and introduce you to real happiness.
Today, people of every age consider an uncontrolled life to be a free and happy life. They don't think that the freedom gained at the external level is a symbol of slavery at the internal level. The more free you are outside, the more of a slave you will become inside. And whether you accept it or not, internal slavery never lets you enjoy external freedom. Your consciousness will always remain unhappy in the slavery of the mind and senses because the mind and senses are trivial compared to the divinity of consciousness. Consciousness is meant to rule over them, not to be subordinate to them. This is the path to self-bliss in the Indian spiritual world. As soon as it comes under control from the outside, the consciousness starts ruling over the body, mind, and senses, and then quickly explains the difference between pleasure and bliss to all of them. Our Money Plant has seemingly accepted this already, which is why it doesn't yearn for the extraordinary but remains joyful in whatever is available.
Shouldn't we learn something from them? I am learning. Now, whenever a complaint arises in my mind about anything, I fall silent looking at the face of this 'Mr. Money Plant' hanging on the window.
Its silent presence has taught me the greatest mantra of life:
'Santoshnam Param Sukham.' (Contentment is the ultimate happiness)
"Do you also have such a 'Silent Guru' who has taught you a fundamental lesson of life? That too, without speaking. Do let me know."
That’s all for today. Have a wonderful day!
✍️ From the pen of 'Nishabd'
🖌️ Images courtesy of Gemini & Nano Banana💕
(To be continued...)
🪴°🌷°🪴°🌷°🪴°🌷°🪴°🌷°🪴
No comments:
Post a Comment