मेरे सपने का एक टुकड़ा 🚪🔑
(English translation of this poem is available below, please scroll down to read.)
मेरे अंतर्मन के बंद झरोखे का एक टुकड़ा...
वो एक अक्स, जो मैं अक्सर खुली आँखों से देखती हूँ।
एक धुंधली सी तस्वीर जो मेरे ज़हन में है,
और जिसकी जड़ें मेरे दिल में कहीं बहुत गहरे गड़ी हुई हैं;
उन्हीं जड़ों की जकड़ में... ज़िंदगी न जाने कितनी जगह से टूट गई,
हाँ, यह बस उसी का एक अफ़साना है।
वो एक अनजाना दरवाज़ा...
जिस तक आज तक मेरे कदम नहीं पहुँचे,
मगर जिसकी जानिब मैं हर बार अनजाने ही बढ़ जाती हूँ।
वो चौखट, जिसके इस पार मैं बरसों से मौन खड़ी हूँ,
पर आज तक उसे खोलने की जुर्रत नहीं कर सकी;
न देख सकी कि उस रहस्यमयी ओट के पार क्या है?
मगर इस पार अनुभूतियों का एक घना अंधेरा है,
अंधेरे में भटकती जिज्ञासा, घुटन और ये अंतहीन अकेलापन।
दरवाज़े की बारीक झिर्रियों से छनकर आती रोशनी...
मुझे अपनी ओर बुलाती तो है, मगर...
मैं अनजानी दुनिया के खौफ से डरती हूँ उस किवाड़ को खोलने से,
और अजीब कशमकश है कि उसे खोलना भी चाहती हूँ!
इस पार की घुटन की अब मैं आदी हो चुकी हूँ,
मगर फिर भी, इससे दूर भागने की ज़िद है।
नहीं मालूम कि ये जज़्बात बयां हो भी पाए या नहीं,
पर आपकी फरमाइश पर शब्दों में ढालने की एक कोशिश की है...
हाँ, यह कुछ ऐसा ही है... बिल्कुल मेरे जैसा, मेरा सा...
मेरे सपने का एक अनकहा टुकड़ा, जो मैं अक्सर देखती हूँ।
✍️ 'निःशब्द की कलम से'😔
🥀🌸🥀🌸🥀🌸🥀🌸🥀
🥀🌸🥀🌸🥀🌸🥀🌸🥀
A Fragment of my Recurring Dream 🚪🔑
A fragment from the deepest corners of my subconscious...
An illusion that I often witness with wide-open eyes.
A hazy silhouette that resides in my mind,
Whose roots are buried deep within my heart;
Entangled in the grip of those very roots, life fractured at many places,
Yes, this is just a tale born from that very labyrinth.
An enigmatic doorway...
Which my footsteps have never managed to reach till this day,
Yet, toward which I inadvertently drift every single time.
That threshold, where I have stood in absolute silence for years,
But never gathered the courage to push it open;
Never got to see what lies beyond that mysterious veil.
Yet, on this side, remains a dense darkness of experiences,
A wandering curiosity in the dark, suffocating confinement, and this endless loneliness.
The slender rays of light filtering through the crevices of the door...
They beckon me toward themselves, and yet...
I fear the unknown horrors of the world outside if I open that latch,
And what a strange dilemma—I desperately desire to open it too!
I have grown accustomed to the suffocation on this side by now,
And yet, there is a stubborn urge to break free from it.
I know not whether these raw emotions could be captured in words or not,
But upon your request, I have made an attempt to weave them into verses...
Yes, it is something just like this... completely like me, uniquely mine...
An untold fragment of my dream, that I often see.
✍️ From the pen of 'Nishabd' 😔
🌟⭐🌟⭐🌟⭐🌟⭐🌟
🌟 'निःशब्द' के खजाने से एक और अनूठी रचना (A Special Throwback):
जहाँ आज हमने अंतर्मन के इस रहस्यमयी और गहरे बंद दरवाज़े के सफर को महसूस किया, वहीं कुछ समय पहले मेरे इसी ब्लॉग पर मानवीय बुद्धि और डिजिटल एआई की एक बेहद अनूठी और गुदगुदाती जुगलबंदी भी सुर्खियों में थी! अगर आप तकनीक और जज़्बातों की उस अलबेली शुरुआत को मिस कर गए हैं, तो [यहाँ क्लिक करें Click hear] और जानिए कि जब 'बायोलॉजिकल दिमाग' का सॉफ्टवेयर अपडेट होता है, तो कैसी मीठी शरारत जनमती है। 🤖💕
⭐🌟⭐🌟⭐🌟⭐🌟⭐
No comments:
Post a Comment