Tuesday, June 9, 2026

🪵पथरीली राहों पर मुस्कुराती ज़िन्दगी../Smiling Through Rocky Terrains🌱

🪵पथरीली राहों पर मुस्कुराती ज़िन्दगी..🌱

(English translation of this poem is available below, please scroll down to read.)

"मित्रों! रास्ता ढ़ूढती हुई ज़िंदगी क्या सोचने के लिए रुकती है? नहीं, कभी नहीं... क्योंकि उसने रुकना नहीं बल्कि सिर्फ आगे बढ़ना सीखा है... और यही उसकी पहचान है, यही उसका

Monday, June 8, 2026

मेरे सपने का एक टुकड़ा/A Fragment of my Recurring Dream 🚪🔑

मेरे सपने का एक टुकड़ा 🚪🔑

(English translation of this poem is available below, please scroll down to read.)

​मेरे अंतर्मन के बंद झरोखे का एक टुकड़ा...

वो एक अक्स, जो मैं अक्सर खुली आँखों से देखती हूँ।

एक धुंधली सी तस्वीर जो मेरे ज़हन में है,

और जिसकी जड़ें मेरे दिल में कहीं बहुत गहरे गड़ी हुई हैं;

Saturday, June 6, 2026

राजकुमारी सुवर्णा: भाग- २८

पूर्वजन्म के रहस्योद्घाटन का मंच

​पिछले भाग में:
कुसुमा (राजकुमार) की विदाई के बाद चंदनगढ़ में एक रहस्यमयी नाट्य-मंडली का आगमन हुआ। राजकुमारी सुवर्णा की जिज्ञासा और सखियों के हठ पर, महल के प्रांगण में एक विशेष नाटक का आयोजन किया गया। 'ढोली' के भेष में राजकुमार ने मंच पर आकर घोषणा की कि यह नाटक उनके अपने स्वप्नों पर आधारित है।
​मंच पर नाटक का मंचन आरंभ हुआ।

🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀
सर्वप्रथम साधारण वेशभूषा में 'ढोली' बने कुमार मंच पर उपस्थित हुए और नाटक की भूमिका बाँधते हुए बोले, "तो दर्शकगणों! यह नाटक किसी सुनी-सुनाई लोककथा पर नहीं है, बल्कि मेरे उन रहस्यमयी स्वप्नों पर आधारित है जो मुझे अक्सर बेचैन कर देते हैं। यह गौरा-गौरैया के उस आत्मिक बलिदान की गाथा है जिसे मैंने अपनी बंद आँखों से बार-बार देखा है। पहली बार अपने स्वप्नों का नाट्य रूपांतरण किया है और यह हमारी पहली प्रस्तुति है, अतः संभावित भूलों के लिए अग्रिम क्षमा प्रार्थी हूँ। मुझे और मेरी मंडली को विश्वास है कि यह प्रस्तुति आपको रुचिकर, सम्मोहक और आश्चर्यजनक लगेगी और आपके हृदय को स्पर्श करेगी।"
​'गौरा-गौरैया' का नाम और कुमार की 'स्वप्न' वाली बात सुनते ही राजकुमारी स्वर्णप्रभा स्तब्ध रह गईं। उन्हें गहरा विस्मय हुआ कि जो उनके पूर्वजन्म का गुप्त सत्य है, वह इस अजनबी कलाकार के स्वप्नों में कैसे जीवित है? वे अत्यंत उत्सुकता और बेचैनी के साथ नाटक सुनने लगीं।

Suvarana The Saga: Episode - 28

The Stage for Revealing the Secret of Past Life

​In the previous part:
After Kusuma’s (the Prince's) departure, a mysterious drama troupe arrived in Chandangarh. At the curiosity of Princess Suvarna and the insistence of her companions, a special play was organized in the palace courtyard. The Prince, in the guise of a 'Dholi' (drummer/narrator), appeared on stage and declared that the play was based on his own dreams.

🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀
​The staging of the play began on the stage. First of all, the Prince, in the guise of a 'Dholi' in simple attire, appeared on the stage and, setting the stage for the play, said, "So, audience! This play is not based on any heard folk tale, but on those mysterious dreams of mine that often make me restless. This is the saga of that spiritual sacrifice of 'Gaura-Gauraiya' that I have seen repeatedly with my closed eyes. This is the first time I have dramatized my dreams and this is our first performance; therefore, I apologize in advance for any potential mistakes. I and my troupe are confident that this presentation will seem interesting, compelling, and surprising to you and will touch your heart."
​Hearing the name 'Gaura-Gauraiya' and the Prince's mention of 'dreams', Princess Swarnaprabha was stunned. She was struck by a deep wonder—how was the secret truth of her past life alive in the dreams of this stranger artist? She began to listen to the play with extreme curiosity and restlessness.

🌸The Definition of Truth🌸

​Friends! Today, I want to share a story I read regarding 'Truth' and express my thoughts on it.

​Most people assume that 'Truth' merely means stating an event or fact exactly as it is—that is, they mistake literal honesty for the ultimate truth. They hold onto this even if it is achieved by betraying one's own soul, and regardless of how painful its consequences might be. However, this story presents a completely different and practical perspective on it....👇

​The story is...,

The Definition of Truth

​The famous philosopher Bertrand Russell was once out for a walk. In the forest, he saw a deeply exhausted, limping, and groaning fox. Looking at it, it was glaringly obvious that the creature was terrified and running to escape some grave danger.

🌸सत्य की परिभाषा🌸

मित्रों! आज 'सत्य' के संबंध में आप लोगों से एक पढ़ी हुई कहानी और उस पर अपने विचार साझा करना चाहती हूँ।

​ज्यादातर लोग 'सत्य' का अर्थ किसी घटना या वस्तुस्थिति का ज्यों का त्यों बयान करना मान लेते हैं... यानी वे शाब्दिक ईमानदारी को ही सत्य समझ बैठते हैं; फिर चाहे वह आत्मा के साथ बेईमानी करके ही क्यों न प्राप्त हो, और उसका परिणाम कितना भी दुखदायी क्यों न हो। किंतु इस कहानी में इससे बिल्कुल भिन्न और व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है....👇

​कहानी है...,

सत्य की परिभाषा

​मशहूर दार्शनिक बर्ट्रेंड रसेल एक बार भ्रमण पर निकले हुए थे। जंगल में उन्होंने एक बहुत हारी, थकी, लँगड़ाती और कराहती हुई लोमड़ी को देखा। उसे देखकर साफ़ लग रहा था कि वह किसी बड़ी विपत्ति से बचने के लिए बेहद घबराई हुई है और भाग रही है।

Wednesday, June 3, 2026

Suvarana The Saga: Episode - 27

Kusuma’s Departure
In the previous part:
On the serene banks of the Sobti River, Suvarna revealed the secret of her past life to Kusuma, which she had kept hidden for years. Kusuma (the Prince) was stunned; he realized that his own dreams and Suvarna's memories were two parts of the same love story. Now the challenge was how to prove this truth while remaining in the guise of Kusuma...

🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀
​Dhruvdev remained silent for a few moments, reflecting, and then said, "The skill is commendable, but this is also a form of deception! Well, there was no other way. So, what plan have you made for the future?"
​The Prince said, "I will use some pretext to ask the Princess for a brief leave of absence. In this interval, you and I will deliberate on what the future strategy should be. After knowing everything, I do not want to leave the Princess's side, especially when I myself am feeling profound affection for her in my heart. The only question is how to explain the reality to her? (Taking a deep breath) Let's see what fate has written for us next."

राजकुमारी सुवर्णा: भाग- २७

कुसुमा की विदाई 

​पिछले भाग में:
सोबती नदी के तट पर सुवर्णा ने कुसुमा को अपने पूर्वजन्म का वह रहस्य बता दिया, जिसे सुनकर राजकुमार स्तब्ध रह गए। उन्हें अहसास हुआ कि उनके स्वप्न और सुवर्णा की स्मृतियाँ एक ही प्रेम कहानी के दो हिस्से हैं। अब चुनौती यह थी कि कुसुमा के भेष में रहते हुए वे इस सत्य को सिद्ध कैसे करें...।
🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀°°°°🥀

​ध्रुवदेव कुछ क्षण निशब्द रहकर विचार करने लगे, फिर बोले, "कौशल तो प्रशंसनीय है, किंतु है तो यह भी एक प्रकार का छल ही! खैर, इसके अतिरिक्त अन्य कोई मार्ग भी न था। तो अब आपने भविष्य के लिए क्या योजना बनाई है?"
​कुमार बोले, "मैं कुमारी से किसी युक्ति से कुछ समय के लिए अवकाश माँगूँगा। इस अंतराल में तुम और मैं विचार करेंगे कि आगे की रणनीति क्या हो? सब कुछ जानने के पश्चात अब मैं कुमारी का साथ छोड़ना नहीं चाहता, विशेषकर तब, जब मैं स्वयं भी अपने हृदय में उनके प्रति प्रगाढ़ अनुराग अनुभव कर रहा हूँ। प्रश्न केवल यह है कि उन्हें वास्तविकता कैसे समझाई जाए? (एक दीर्घ श्वास लेकर) देखते हैं, विधाता ने हमारे भाग्य में आगे क्या लिखा है।"

Tuesday, June 2, 2026

🍀झूठी अफवाह, सच्चे समाधान​🍀

अफ़वाहों का बाज़ार और हमारी समझदारी:
​किसी समय एक जंगल में गधों का एक झुंड रहता था। वे पूरी आज़ादी से रहते, भरपेट खाते-पीते और मौज करते थे।

​एक बार एक लोमड़ी को शरारत सूझी। उसने मुँह लटकाकर गधों से कहा— “मैं चिंता के मारे मरी जा रही हूँ और तुम लोग यहाँ मौज कर रहे हो! क्या तुम्हें पता है कि कितना बड़ा संकट सिर पर आ पहुँचा है?”

🍀False Rumors, True Solutions🍀

The Market of Rumors and Our Wisdom:
​Once upon a time, a herd of donkeys lived in a forest. They lived with absolute freedom, ate to their heart's content, and enjoyed their lives.

​One day, a fox thought of playing a prank. Making a sad face, she said to the donkeys, “I am worried to death, and here you are, enjoying yourselves! Do you even know what a massive crisis is heading your way?”

🌷It Does Make a Difference🌷